पाली

Diksha Mahotsav: जाने क्यों छोड़ देंगे ये जीवन के सारे सुख

दीक्षार्थी के वरघोड़े में गूंजा जिनशासन का जयकारा

less than 1 minute read
Dec 22, 2023
वरघोड़े में शामिल दीक्षार्थी व जैन समाजबंधु।

हाउसिंग बोर्ड में गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ दीक्षार्थी का वरघोड़ा निकाला गया। जिनशासन के जयकारों से हाउसिंग बोर्ड की गलियां गूंज उठी। नूतन दीक्षार्थी कमलेश डागा का का वरघोड़ा हाउसिंग बोर्ड के महावीर स्वामी मंदिर से निकाला गया। जो विभिन्न मागोZं से होते हुए सीमंधर स्वामी आराधना भवन पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह दीक्षार्थी व वरघोड़े में शामिल श्रावक-श्राविकाओं का स्वागत किया। आराधना भवन में साध्वी सुनंदिता की निश्रा में हाउसिंग बोर्ड संघ की ओर से दीक्षार्थी का तिलक लगाकर, माला, पहनाकर, श्रीफल भेंट कर व दुपट्टा प्रदान कर बहुमान किया। इस मौके तपागच्छ पेढ़ी सचिव ओमप्रकाश छाजेड, कांतिलाल संखलेचा हाउसिंग बोर्ड, संघ के जवरीलाल सालेचा,विकास चंडालिया, महावीर सिंघवी, बुद्धराज तातेड़, जयकुमार जिन्दानी, सोहनलाल सुराणा आदि मौजूद रहे। साध्वी ने श्रावक-श्राविकाओं को मांगलिक सुनाया। नूतन दीक्षार्थी को हित शिक्षा का ज्ञान कराया। वहीं संघ को धर्म पथ पर चलने की सीख दी। दीक्षा आचार्य गुणरत्न सूरि के शिष्य रश्मिसूरि की निश्रा में होगी।

श्रावक-श्राविकाओं ने लिया आशीर्वाद
शहर के घुमटी के पास िस्थत गौतम गुण विहार में गुरुवार को साध्वी साध्वी रत्न मैना कंवर सहित साध्वियों ने प्रवेश किया। उनसे श्रावक-श्राविकाओं ने आशीर्वाद लिया। मंगल पाठ का श्रवण किया। वर्धमान स्थानक जैन नवयुवक मंडल सचिव मुकेश मोदी ने बताया कि मनोज नाबरिया, रोहित गुलेच्छा, आनन्द कोठारी, हितेश तलेसरा, मनीष नाहर, सौरभ संचेती, गौतम मोगरा, मनीष अखावत, सुनील मेहता आदि ने साध्वी मंडल के साथ विहार सेवा की भावना रखी। साध्वी गौतम गुण से विहार कर से हाउसिंग बोर्ड स्थित मरुधर केसरी भवन में प्रवेश करेेंगी।

Published on:
22 Dec 2023 10:48 am
Also Read
View All