पाली

Watch Video : राजस्थान में यहां मां-बेटी की हत्या कर शव खेत में दफनाए, जेसीबी से खुदाई कर निकाले

Murder of Mother-Daughter in Pali Rajasthan : मां-बेटी 25 मार्च से लापता थीं, मृतका के छोटे बेटे ने थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।  
less than 1 minute read
Mar 29, 2024
Watch Video : राजस्थान में यहां मां-बेटी की हत्या कर शव खेत में दफनाए, जेसीबी से खुदाई कर निकाले
जेसीबी से खुदाई कर शव निकालते पुलिसकर्मी।

Murder of Mother-Daughter in Pali Rajasthan : पाली सदर थाना क्षेत्र के भालेलाव गांव में मां बेटी की हत्या कर उनके शव खेत में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां-बेटी 25 मार्च से लापता थीं। इस संबंध में मृतका के छोटे बेटे ने थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। गुरुवार दोपहर जेसीबी से खेत में सात फीट गहरा गढ्ढा खोदकर शव बाहर को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं।

एसपी चूनाराम ने बताया कि गुरुवार को भालेलाव स्थित खेत से गढ्ढा खोदकर भालेलाव गांव निवासी पानी देवी (55) पत्नी पेमाराम सीरवी और उसकी बेटी कविता (30) के शव बाहर निकाले हैं। इस मामले में पानी देवी के छोटे बेटे रमेश ने 25 मार्च को सदर थाने में दोनों की गुमशुदगी दी थी। वहीं पानी देवी का बड़ा बेटा सुरेश गायब है। पुलिस अब उसे तलाश रही है।

छोटा बेटा आया तो घर पर लगा था ताला
पानी देवी के पति पेमाराम सीरवी की मौत हो चुकी है। तलाकशुदा बेटी कविता मां के पास ही रहती थी। बड़ा बेटा सुरेश भी साथ रहता था। वह शराब पीने का आदी था। जबकि छोटा बेटा रमेश अहमदाबाद (गुजरात) में मजदूरी करता है। 25 मार्च को रमेश घर लौटा तो घर पर ताला लगा देखा। सुरेश को फोन लगाया तो उसका फोन बंद आया। उसी दिन रमेश ने मां-बेटी की गुमशुदगी की शिकायत सदर थाने में दी।

Updated on:
29 Mar 2024 04:28 pm
Published on:
29 Mar 2024 04:28 pm