पाली

Rajasthan Assembly Elections 2023: जाने क्यों कर्मचारियों को उठानी पड़ी परेशानी

हाल-ए-प्रशिक्षण... कार्मिकों को भोजन मिला न चाय, विधानसभा चुनाव को लेकर चिमनपुरा िस्थत एक निजी विद्यालय में दिया गया प्रशिक्षण।
less than 1 minute read
Nov 18, 2023
Rajasthan Assembly Elections 2023: जाने क्यों कर्मचारियों को उठानी पड़ी परेशानी
विधानसभा चुनाव के प्र​शिक्षण स्थल का जायजा लेती संभागीय आयुक्त।

विधानसभा चुनाव को लेकर पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम का द्वितीय प्रशिक्षण शुक्रवार को चिमनपुरा िस्थत एक निजी स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें अव्यवस्था के कारण कार्मिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि प्रशिक्षण प्राप्त करने आए कार्मिकों को पूरे दिन चाय व भोजन तक नहीं मिला। भोजन की व्यवस्था तो की गई, लेकिन वह बहुत देरी से दिया गया। ऐसे में कार्मिक दोपहर बाद तक भूखे ही रहे। उनको चाय तक समय पर नहीं पिलाई गई। हालांकि वहां पर कई आला अधिकारी निरीक्षण करने व प्रशिक्षण देने पहुंचे, लेकिन किसी ने भी कार्मिकों की परेशानी और अव्यवस्था को लेकर समाधान के निर्देश नहीं दिए।

प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचने में भी परेशानी
प्रशिक्षण में जैतारण, रायपुर सहित जिले के अन्य स्थलों से कार्मिक पहुंचे। उनको बस स्टैण्ड से प्रशिक्षण स्थल दूर होने से वहां तक पहुंचने में भी परेशानी हुई। कार्मिकों का कहना था कि पिछले कई सालों से वे प्रशिक्षण में आ रहे हैं, लेकिन इतनी परेशानी पहली बार हुई है।
संभागीय आयुक्त ने किया अवलोकन
प्रशिक्षण का संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने अवलोकन किया। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ विधानसभा चुनाव उदयभानु चारण ने बताया कि संभागीय आयुक्त ने पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी प्रथम को निर्देशों के अनुसार चुनाव निष्पक्षता से करवाने को कहा। उन्होंने पोस्टल बैलेट प्रकोष्ठ में पोस्टल बैलेट मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान गजेन्द्र दवे , खीमाराम चौधरी, तुलसीराम, प्रवीण चारण, मनमोहन यादव, मनोज, हितेश रामावत, हेमंत दवे, विनीता अरोड़ा मौजूद रहे।
इनका कहना है
प्रशिक्षण में 1500 कार्मिक आए थे। भोजन के पैकेट समय पर नहीं आने के कारण देरी हुई थी। इसके अलावा चाय आदि की व्यवस्था की गई थी। भोजन सभी कार्मिकों को कराया गया।
उदयभानु चारण, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, विधानसभा चुनाव, पाली

Published on:
18 Nov 2023 10:01 am
Also Read
View All