Maharishi Naval Jayanti 2024: महर्षि नवल साहेब की जयंती के उपक्ष्य में वाल्मीकि समाज ने निकाली वाहन रैली
Maharishi Naval Jayanti 2024: पाली शहर में वाल्मीकि समाज की ओर से शुक्रवार को समाज के धर्मगुरु महर्षि नवल साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में जयकारों के साथ वाहन रैली निकाली गई। रैली में समाजबंधुओं ने भजन गाकर महर्षि की महिमा का गुणगान किया।
समाज के मनीष जावा ने बताया कि समाज के लाल महाराज, रमेश आदिवाल महाराज ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर पुराना बस स्टैण्ड से रवाना किया। रैली के बांडी नदी िस्थत समाज भवन पहुंचने पर समाजबंधुओं ने नवल साहेब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इसके बाद वाहन रैली व्यास सर्कल होते हुए सूरजपोल पहुंची। वहां युवाओं ने आतिशबाजी की। यहां से रैली अम्बेडकर सर्कल, गांधी मूर्ति होते हुए सर्वोदय नगर वाल्मीकि बस्ती पहुंचकर विसर्जित हुई।
समाजबंधुओं ने किया संकल्प
रैली के समापन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। घीसुलाल चनाल ने भजन सुनाकर समाजबंधुओं को महर्षि के बताए सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प कराया। इस मौके संयोजक फकीरचन्द आदिवाल, सहसंयोजक अशोक रील, द्वारकाप्रसाद जावा, रमेश हंस, राजेन्द्र घांवरी, मदनलाल आदिवाल, मदनलाल तेजी, गंगदेव आदिवाल, मीठालाल चांवरियां, छगन आदिवाल, अर्जुन चौहान, देवाराम जोड़, प्रहलाद आदिवाल आदि मौजूद रहे।