पाली

Vehicle Theft : यहां होते है सबसे ज्यादा वाहन चोरी, जानिए कौनसा थाना क्षेत्र है चोरो की पंसद

Vehicle Theft: शहर के कई थाना क्षेत्रों में वाहन चोर गिरोह सक्रिय हैं। मजे की बात यह चोरों की पसंद भी अलग-अलग है।

2 min read
May 29, 2023
Vehicle Theft : यहां होते है सबसे ज्यादा वाहन चोरी, जानिए कौनसा थाना क्षेत्र है चोरो की पंसद

Vehicle Theft : शहर के कई थाना क्षेत्रों में वाहन चोर गिरोह सक्रिय हैं। मजे की बात यह चोरों की पसंद भी अलग-अलग है। सोजत सर्किल में वाहन चोरियां सर्वाधिक हो रही है, जबकि तखतगढ़ सबसे सुरक्षित है। इस साल जिले में 157 दुपहिया वाहन व 16 चौपहिया वाहन चोरी के मामले दर्ज हुए है। जिले के सोजत सिटी सर्कल में सबसे ज्यादा वाहन चोरी के मामले आए हैं। वहीं पाली ग्रामीण सर्कल में सबसे कम।

थानेवार देखें तो सबसे ज्यादा वाहन चोरी के मामले कोतवाली थाना क्षेत्र के हैं। इसके बाद सुमेरपुर व सोजतसिटी में वाहन चोर सक्रिय है। तखतगढ थाना क्षेत्र वाहन चोरी के लिहाज से महफूज है। यहां हाल ही में एक वाहन चोरी का मामला दर्ज हुआ था।

गत तीन वर्ष के वाहन चोरी के आंकडे
2020 - 268
2021 - 477
2022 - 472
2023 - 157

आंकडे वर्ष 2023 @ सर्कल
सोजतसिटी- 35
पाली शहर - 31
जैतारण - 24
बाली - 20
सुमेरपुर - 23
पाली ग्रामीण - 11

यहां दुपहिया वाहन चोर ज्यादा सक्रिय
कोतवाली-19
सुमेरपुर- 18
सोजत सिटी-15
जैतारण - 12
मारवाड़ जंक्शन-9
ट्रांसपोर्ट नगर - 8

यहां दुपहिया वाहन चोर कम सक्रिय
सदर, देसुरी, सादड़ी - 5
औद्योगिक, बाली, - 4
गुड़ा एंदला, रोहट, सोजतरोड़, शिवपुरा, बगड़ी, रायपुर, बर, फालना, आंनदपुर कालु - 3
सिरियारी, रास, रानी, साण्डेराव, नाना - 2
सेंदड़ा, तखतगढ, खिंवाड़ा-1
महिला थाना, साइबर थाना - 0
(सभी आंकड़े 27 मई तक के )

वाहनों चोरी से बचने के लिए ये जरूरी
-पार्किंग स्थल में ही पार्क करें।
-वाहन वाहन पार्क करते समय रसीद अवश्य लें।
-किसी दुकान, संस्थान के सामने वाहन पार्क करें तो यह ध्यान रखें कि आप ज्यादा दूर न हों।
-वाहन का लॉक समय-समय पर चेक कराएं।
-लॉक हमेशा एजेंसी या विश्वसनीय दुकान से ही लगवाएं यदि चाबी खराब होने की िस्थति में है तो उसे बदल दें यदि शटर फीचर है तो उसका उपयोग करें।
-वाहन का जीपीएस हमेशा ऑन रखें।
-गाडी़ चोरी होने पर सबसे पहले नज़दीकी पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट दें।

Published on:
29 May 2023 12:10 pm
Also Read
View All