मोक्षदा एकादशी आज, गीता जयंती पर आज करेंगे पूजन, कुछ राशियों के लिए होंगे विशेष शुभ परिणाम।
मोक्षदा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। अपने नाम स्वरूप ये एकादशी मोक्ष प्रदान करने वाली मानी जाती है। जीवन के सभी बंधनों से मुक्त करती है। मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से पाप खत्म हो जाते हैं। पूर्वजों को मोक्ष मिलता है। मोक्षदा एकादशी पर 22 दिसम्बर को भगवान विष्णु की व्रत रखकर आराधना की जाएगी। मंदिरों में विशेष पूजन-अनुष्ठान होंगे। मान्यता है कि महाभारत के दौरान कुरुक्षेत्र के युद्ध में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। जिसकी जयंती मनाई जाती है। इस साल गीत
साल का सबसे छोटा दिन
ज्योतिषाचार्य के अनुसार गीता जयंती के दिन शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग का संयोग बन रहा है। इस दिन साल का सबसे छोटा दिन भी रहेगा। शिव योग 22 दिसंबर सुबह 11 बजे बाद शुरू होगा। जो 23 दिसंबर की सुबह 9 बजे तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग व रवि योग भी रहेंगे। मान्यता है कि गीता जयंती पर इन शुभ योग में गीता का पाठ करने के अलावा भगवान कृष्ण का पूजन करने से जीवन में सफलता मिलती है।
राशियों पर प्रभाव
मेष: यह दिन शुभ रहेगा। एकादशी के दिन बनने वाले सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग भी सकारात्क प्रभाव डालने वाले है। धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा सफल होगी।
वृषभ राशि: इन जातकों की वाणी में धुरता आएगी।
मिथुन: इन राशि वालों के लोगों की पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
कर्क: धन से जुड़े मामले में किसी तरह की जोखिम नहीं लेनी चाहिए।
सिंह: इस दिन मन को शांत रखना चाहिए। वाणी पर नियंत्रण भी जरूरी। अच्छा समय शुरू होने वाला है। मेहनत का फल मिलेगा।
कन्या: यह तिथि बहुत शुभ रहेगी। आय के नए-नए स्रोत बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
तुला: इन जातकों पर परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी।
वृश्चिक: कॅरियर में नई उपलिब्धयां मिल सकती है।
धनु: समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मकर- वाद-विवाद व अनबन से बचना होगा।
कुंभ: परिस्थिति अनुकूल होगी। परेशानी का अंत होगा। अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कला व संगीत में रुचि बढ़ सकती है।
मीन: आर्थिक िस्थति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
पं. ओमदत्त दवे, ज्योतिषाचार्य, पाली