पाली

किस रोग में कौन से योग आसन कारगर. पढ़ें ये खबर…

विश्व योग दिवस 2021 विशेष :

less than 1 minute read
Jun 21, 2021
किस रोग में कौन से योग आसन कारगर. पढ़ें ये खबर...

पेट : उत्तानपादासन व पवनमुक्तासन, वज्रासन, योगामुद्रासन, भुजंगासन, मत्स्यासन
सिर : सर्वागासन, शीर्षासन, चन्द्रासन, धनुरासन, शतुरमुर्गासन, सर्पासन व वज्रासन
डायबिटीज : पश्चिमोतानासन, नौकासन, व्रजासन, भुजंगासन, हलासन, शीर्षासन
गला : सुप्तवज्रासन, भुजंगासन, चन्द्रासन, सर्पासन, हलासन, योगमुद्रासन, सर्वागासन
आंखों : सर्वागासन, शीर्षासन, चक्रासन, भुजंगासन
गठिया : पवनमुक्तासन, सुप्तवज्रासन, पद्मासन, मत्स्यासन, उष्ट्रासन, ताड़ासन
नाभि : धनुरासन, नाभिआसन, भुजंगासन
गर्भाशय : उतानपादासन, भुजंगासन, सर्वागसन, ताड़ासन
कमर दर्द : हलासन, भुजंगासन, चक्रासन, धनुरासन
फेफड़े : वज्रासन, मत्स्यासन, सर्वागासन
यकृत : लतासन, पवनमुक्तासन, यानासन
गुदा, बवासीर व भंगदर : उत्तानपादासन, जानुशिरासन, यानासन
दमा : सुप्तवज्रासन, मत्स्यासन, भुजंगासन, सर्पासन, पवनमुक्तासन, उष्ट्रासन
अनिद्रा : शीर्षासन, सर्वागासन, योगमुद्रा, हलासन
गैस : पवनमुक्तासन, जानुशिरासन, योगमुद्रा, वज्रासन
जुकाम : शीर्षासन, सर्वागासन, हलासन
मानसिक शांति : सिद्धासन, योगासन, योगमुद्रासन, शतुरमुर्गासन, खगासन
रीढ़ की हड्डी : सर्पासन, पवनमुक्तासन, शतुरमुर्गासन, सर्वागासन
गुर्दे : सर्वागासन, हलासन, वज्रासन, पवनमुक्तसान
हृदय : शवासन, सिद्धासन
रक्तचाप : योगमुद्रासन, सिद्धासन, शवासन, शक्ति संचालन
पाचन शक्ति : यानासन, नाभिआसन, वज्रासन, सर्वागासन
मोटापा घटाना : पवनमुक्तासन, नाभिआसन, वज्रासन, सर्वागासन, सर्पासन
बालों के लिए : वज्रासन, सर्वागासन, सर्पासन, शतुरमुर्गासन
प्लीहा : यानासन, नाभिआसन, सर्वागासन, हलासन
कद बढ़ाने को : धनुरासन, ताड़ासन, चक्रासन, नाभिआसन, शक्ति संचालन
कानों : सर्वागासन, सर्पासन, धनुरासन, चक्रासन
नींद के लिए : सर्वागासन, सर्पासन, योगमुद्रासन, नाभिआसन, सुप्तवज्रासन

कविता कोना : जीवन में योग अपनाओं और रोग भगाओ
योग अपनाओ, रोग भगाओ।
सुंदर सुदृढ़, कद काठी पाओ।।
सुबह-सुबह निकलो घर से बाहर।
21 जून को देखो अपना शहर ।।
कोरोना ने हाय तौबा मचा रखी है।
उसने योगा की ताकत कहां देखी है।।
पालना से पूरी करना हर योगा।
हर रोग इससे तुमसे दूर होगा।।
दो गज की दूरी, मास्क की मजबूरी।
इन सब के साथ योगा भी जरूरी।।
योग भारतीय संस्कृति की पहचान।
जिस पर दुनियां करती अभिमान।।
जिसने किया सुबह नियमिम योग।
उसके निकट नहीं आया कोई रोग।।
इस पूरी दुनियां को अगर बचाना है।
तो पूरे जोश से योग को अपनाना है।।
-प्रकाश चन्द जांगिड़, अध्यक्ष, विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति, पाली

Published on:
21 Jun 2021 02:02 pm
Also Read
View All