पटना

Bihar Assembly Election 2025: तेज प्रताप का दिखा नया अंदाज, धान की रोपनी करते नजर आए लालू के लाल

Bihar Assembly Election 2025 तेज प्रताप शनिवार को खेत में धान रोपनी करते फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि धान फसल की रोपनी करते हुए किसानों, महिलाओं से उनका हाल चाल जाना। उनके दर्द को बहुत करीब से समझा हूं।
2 min read
Aug 02, 2025
tej pratap yadav
धान रोपनी करते तेजप्रताप यादव। फोटो FB/ तेजप्रताप

Bihar Assembly Election 2025 लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव शनिवार को एक अलग अंदाज में दिखे। उनका नया अंदाज बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर इसपर कई तरह के सवाल भी कर रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका सोशल मीडिया पर किसानों के साथ मिलकर धान की रोपनी करते फोटो सामने आया है। तेज प्रताप यादव भोजपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां गए थे। कार्यक्रम से पहले वे धान की रोपनी करने लगे। इसका फोटो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया। इसके बाद यूजर्स उनसे कई प्रकार का सवाल कर रहे हैं।

जन संवाद में शामिल होने पहुंचे थे

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव शनिवार को भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड के साहेब टोला रोड में जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को धान की रोपते देख अपनी गाड़ी से उतरकर उनके साथ धान की रोपनी करने पहुंचे गए। इसेक बाद वे जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

तेज प्रताप ने की धान की रोपनी

तेज प्रताप ने इसके बाद धान फसल की रोपनी करते हुए किसानों, महिलाओं से उनका हाल चाल जाना। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, आज जिला आरा के शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा के लिए जाने के क्रम में रास्ते में रुककर धान फसल की रोपनी करते हुए किसान महिलाओं से उनका हाल चाल जाना और साथ ही उनके साथ मै भी खेत मे जाकर धान फसल की रोपनी किया।

महुआ से चुनाव लड़ने का किया है ऐलान

तेज प्रताप फिलहाल राजद से निष्काषित चल रहे हैं. वे इन दिनों लगातार यात्रा पर हैं। वह राज्य के महुआ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की बात भी कह चुके हैं।

Updated on:
02 Aug 2025 08:45 pm
Published on:
02 Aug 2025 08:42 pm