पटना

BSEB 10वीं रिजल्ट 2026: 15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा मैट्रिक का रिजल्ट

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक रिजल्ट जारी करने की तैयारियां अपने स्तर पर पूरी कर ली हैं। सूत्रों के अनुसार, 29 से 31 मार्च के बीच किसी भी दिन परिणाम घोषित किया जा सकता है।
2 min read
Mar 26, 2026
Bihar Board 10th Result 2026
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद अब 10वीं (मैट्रिक) के नतीजे जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्सुकता बनी हुई है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, 29 मार्च से 31 मार्च के बीच किसी भी दिन परिणाम घोषित किया जा सकता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि मैट्रिक के टॉपर्स का इंटरव्यू पूरा कर लिया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।

29 से 31 मार्च के बीच जारी हो सकता है रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी करने की घोषणा भी जल्द की जा सकती है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bsebexam.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा, जहां छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से परिणाम देख सकेंगे। मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में पूरे राज्य से करीब 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसके लिए 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 2 से 13 मार्च के बीच पूरा किया गया। पिछले वर्ष मैट्रिक का रिजल्ट 29 मार्च को जारी किया गया था। बिहार बोर्ड के सूत्रों के अनुसार 29 से 31 मार्च के बीच किसी भी दिन रिजल्ट जारी हो सकता है।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

सबसे पहले आप बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

2. "Bihar Board Matric Result 2026" होमपेज पर इस लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आप अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) लिखें।

4. इसके बाद 'Submit' पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपको आपके स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट पर आ जाएगी।

मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें

बिहार बोर्ड मैट्रिक के किसी छात्र को अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि लगती है, तो उसे अपने संबंधित स्कूल से संपर्क करना चाहिए। स्कूल की ओर से एक आवेदन फॉर्म भरा जाएगा, जिसके आधार पर रिजल्ट में हुई गलती को सुधारकर नई मार्कशीट जारी की जाएगी।

Updated on:
26 Mar 2026 10:04 am
Published on:
26 Mar 2026 10:03 am