BSEB 10th Result:बिहार बोर्ड ने जारी किये रिजल्ट , यहां देखे

करीब 15 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे जिसमे से 48.68 प्रतिशत बच्चें उत्तीर्ण हो गए है। छात्र अपना परिणाम बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (biharboard.ac.in) पर देख सकते है।

less than 1 minute read
Jun 22, 2017
bihar results
bihar results

ख़तम हुआ इंतज़ार, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSES) ने गुरुवार को दसवीं परीक्षा के नतीजे ज़ारी कर दिए है। इस साल नतीजे करीब एक महीने की देरी से जारी हुए हैं। परीक्षा इस वर्ष 1 से 8 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस बार करीब 15 लाख छात्र परीक्षा में बैठे थे जिसमे से 48.68 प्रतिशत बच्चें उत्तीर्ण हो गए है। छात्र अपना परिणाम बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (
) पर देख सकते है।

इस बार मैट्रिक्स के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है क्यूंकि इस बार से उन्हें ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे। परीक्षा में 51.37 प्रतिशत छात्र और 40 प्रतिशत से अधिक छात्राएं पास हुई है।

बोर्ड ने 12वीं ने नतीजे पहले ही जारी कर दिए थे लेकिन ग्रेस मार्क्स के प्रस्ताव के चलते 10वीं के नतीजे जारी होने में इस साल देरी हो गयी। बिहार बोर्ड से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या कम होने के कारण यह प्रस्ताव राज्य सरकार के सामने रखा गया था, और उन्हें अब मंजूरी दे दी गई है।

ग्रेस मार्क्स के इस नए नियम के तहत अगर कोई छात्र 8 नंबर से किसी एक विषय में फैल हो रहा होगा तोह उसे ग्रेस मार्क्स दे कर पास कर दिया जाएगा और यदि कोई छात्र दो विषयों में 4 -4 नंबर से फैल हो रहा होगा तोह उसे दोनो विषयों में ग्रेस अंक दे पास कर दिया जाएगा। इससे पास होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ जाएगी।

Published on:
22 Jun 2017 02:21 pm