पटना

‍Bihar News: पत्‍नी के प्रेमी से युवक का हुआ सामना, कहासुनी के बाद चली गोली, पति जख्मी

‍Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में एक युवक का पत्नी के प्रेमी से आमना‑सामना हुआ, जिससे विवाद बढ़ गया। प्रेमी ने युवक को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
2 min read
Dec 14, 2025
Crime News
क्राइम न्यूज (प्रतिकात्मक फोटो)

Bihar News बिहार के भोजपुर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में शनिवार की शाम श्राद्धकर्म में आए एक युवक का पत्नी के प्रेमी से आमना‑सामना हुआ, जिसके बाद गोली चल गई। गोलीबारी में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली दाएँ हाथ को छूते हुए दाएँ सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 25‑वर्षीय सुजीत कुमार उर्फ गोलू कुमार आयर के रूप में हुई है। घायल गोलू को आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

अवैध संबंध को लेकर चली गोली

पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद अपनी जांच शुरू कर दी। इस संबंध में डीएसपी राज कुमार ने बताया कि गोलू की शादी पाँच साल पहले हुई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी युवक से अवैध संबंध है, जिसके कारण दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम गोलू श्राद्धकर्म में शामिल होने आया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पत्नी के कथित प्रेमी हरिओम से हुई, जहाँ दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर हरिओम ने गोलू पर गोली चलाई, जिससे वह जख्मी हो गया।

जख्मी युवक की स्थिति गंभीर

इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि गोली दाहिने हाथ में लगकर पसली को छेदते हुए पीठ से बाहर निकल गई है, जिससे गोलू के फेफड़े और पसली क्षतिग्रस्त हुए हैं। सीटी स्कैन के बाद ऑपरेशन किया जाएगा। फिलहाल गोलू की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म

इधर, बिहार के जहानाबाद जिले में परीक्षा देकर घर लौट रही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार छात्रा गया से परीक्षा दे कर शाम में जहानाबाद आई थी। स्टेशन से वो अपने घर जाने के लिए टेंपू लिया था। टेम्पो छात्रा के साथ रास्ते में इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने मखदुमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित टेम्पो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को ही उसे जेल भेज दिया। इधर, पीड़ित छात्रा का मेडिकल जांच कराया गया है।

Updated on:
14 Dec 2025 07:23 am
Published on:
14 Dec 2025 07:04 am