पटना

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आज होगी भयंकर बारिश

Bihar Rain Alert मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में अगले 24 घंटे तक झमाझम बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने 25 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।
1 minute read
Jun 19, 2025
imd alert heavy rain in bihar
बिहार में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Bihar Rain Alert बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के सभी 38 जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने बिहार के 25 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त किया है। इसको देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने को कहा गया है।

कई जिलों में हो रही रिकॉर्ड बारिश


बिहार के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। गया में सबसे अधिक 105 (MM) बारिश हुई है। औरंगाबाद में 74 MM, नालंदा में 50 MM, लखीसराय में 47.2 MM और बांका में 38.2 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के ऊपर बना है,जिसकी वजह से चक्रवाती हवाएं समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय हैं। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और गंगीय पश्चिम बंगाल से सटे बिहार के क्षेत्रों में तेज़ बारिश ला सकता है।

गर्मी और उमस से मिली राहत

मानसून की पहली बारिश से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत एवं सुकून मिला है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अगले पांच दिनों तक बनी रहेगी. बुधवार की सुबह से ही आसमान में सूर्य एवं बादलों में लुकाछिपी का खेल चल रहा था। यह पूरे दिन जारी रहा. इसके बाद शाम में झमाझम बारिश हुई।

Updated on:
19 Jun 2025 07:58 am
Published on:
19 Jun 2025 07:51 am