पटना

नीतीश कुमार से मिले छात्र नेता दिलीप कुमार, पूर्व सीएम से पहली मुलाकात में क्या हुई बात?

BPSC TRE 4: छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में शिक्षक अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके पटना स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में छात्रों ने टीआरई-4 का विज्ञापन 46,000 से अधिक पदों पर जल्द जारी करने और पारदर्शी तरीके से एक ही परीक्षा आयोजित कराने की मांग की।

2 min read
May 28, 2026
पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मिले छात्र नेता दिलीप कुमार व अन्य

BPSC TRE 4: बिहार में शिक्षक भर्ती (TRE-4) के विज्ञापन और नियमों को लेकर उम्मीदवारों का विरोध लगातार जारी है। इसी बीच आज (गुरुवार) को छात्र आंदोलन का एक जाना-माना चेहराछात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में उम्मीदवारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना स्थित पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, छात्रों ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर चर्चा की और इस बात का जिक्र किया कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान शिक्षकों की भर्ती लगातार की जा रही थी।

ये भी पढ़ें

कभी था कबाड़ का ठेकेदार, आज पहनता है लाखों की घड़ियां; विदेश में IAS अफसरों की प्रॉपर्टी बनवाने वाले रिशु श्री पर SVU का एक्शन

छात्र नेता नितीश कुमार का आभार किया व्यक्त

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि यह मुलाकात बेहद गरिमामय और सकारात्मक माहौल में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले नीतीश कुमार के प्रति उन कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया जो उन्होंने बिहार के विकास, युवाओं के रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान किए थे।

दिलीप कुमार ने कहा, 'नीतीश कुमार जी ने मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार के युवाओं और महिलाओं के लिए जो योजनाएं लागू की और सबसे बढ़कर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को जो आरक्षण दिया, वह ऐतिहासिक है। इसके साथ ही उनके कार्यकाल में जिस बड़े पैमाने पर सरकारी वैकेंसियां निकाली गईं, उसके लिए हम सभी छात्रों और युवाओं की तरफ से उनके प्रति आभार प्रकट करने गए थे।'

किन मुद्दों पर चर्चा हुई?

आभार व्यक्त करने के बाद, छात्र प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री के सामने शिक्षक भर्ती को लेकर अपनी चिंताएं और मांगें रखीं। दिलीप कुमार ने नीतीश कुमार को याद दिलाया कि मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने स्वयं विभिन्न सार्वजनिक मंचों से TRE-4 भर्ती विज्ञापन के बारे में लगातार बात की थी। छात्रों की ओर से, पूर्व मुख्यमंत्री के सामने मुख्य रूप से तीन प्रमुख मांगें रखी गईं।

  • उम्मीदवारों की मांग है कि शिक्षा विभाग बिना किसी और देरी के 46000 से अधिक रिक्त पदों के लिए TRE-4 के लिए आधिकारिक विज्ञापन तुरंत जारी करे।
  • उम्मीदवारों ने मांग की है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली को रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए एक ही, एकीकृत परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।
  • जो छात्र उम्र संबंधी अयोग्यता का सामना कर रहे हैं या विज्ञापन जारी होने में देरी के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द अधिसूचना जारी करके राहत प्रदान की जानी चाहिए।

नीतीश कुमार ने छात्रों को क्या आश्वासन दिए?

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छात्रों की इन मांगों को बड़े ध्यान और गंभीरता से सुना। दिलीप कुमार के अनुसार, छात्रों के प्रति नीतीश कुमार का रवैया बेहद सहयोगात्मक था। प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए, नीतीश कुमार ने कहा कि वे शिक्षक भर्ती विज्ञापन और छात्रों से जुड़े अन्य सभी मुद्दों के संबंध में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करेंगे और वादा किया कि उन्हें हल करने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी छात्रों की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिससे उम्मीदवारों के बीच आशा की एक नई किरण जगी।

दिलीप कुमार बोले- आज इच्छा हुई पूरी

इस मुलाकात को लेकर अपना अनुभव साझा करते हुए दिलीप कुमार ने कहा, 'जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर थे, तब मैंने छात्रों के मुद्दों के संबंध में उनसे मिलने के कई प्रयास किए थे। हालांकि विभिन्न कारणों से, उस समय मेरी वह इच्छा पूरी नहीं हो सकी थी। आज पहली बार मुझे उनके साथ बैठकर आमने-सामने बात करने का अवसर मिला और यह बैठक वास्तव में अद्भुत थी।'

ये भी पढ़ें

पिता ने 13 साल के बेटे को गर्म बालू पर सुलाया, धूप में खड़ा कर लाठियों से पीटा; फिर हत्या कर नदी किनारे दफनाया
Also Read
View All