पटना

BSEB Inter Result 2026: समस्तीपुर के अमन बने साइंस टॉपर, हासिल किए 96.20% अंक

BSEB Inter Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आज दोपहर 1:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों का ऐलान किया। इस साल साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के लाल ने पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है।

2 min read
Mar 23, 2026
BSEB Inter Result 2026

BSEB Inter Result 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 के नतीजों में इस बार भी मेधा की चमक छोटे शहरों और गांवों से निकलकर सामने आई है। विज्ञान संकाय में समस्तीपुर जिले के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। अमन ने कुल 481 अंक (96.20%) हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले में जश्न का माहौल है।

ये भी पढ़ें

BSEB Inter Result 2026: बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी, 85.19 % छात्र हुए पास

टॉपर्स की सूची में बेटियों का दबदबा

विज्ञान संकाय के टॉप-5 की सूची में इस बार भी छात्राओं ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। आदित्य प्रकाश अमन के बाद इसी संकाय में साक्षी और सपना ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय वरीयता सूची (Merit List) में अपनी जगह बनाई है। सीतामढ़ी और नवादा की छात्राओं ने संयुक्त रूप से सेकंड टॉपर बनकर अपनी पहचान दर्ज की है। इन मेधावी छात्राओं के प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिहार की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं हैं।

टॉपर्स पर होगी धनवर्षा और इनामों की बौछार

बिहार सरकार की घोषणा के अनुसार, प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आदित्य प्रकाश अमन को 2 लाख रुपये की नकद राशि इनाम में दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली छात्राओं को क्रमशः 1.5 लाख और 1 लाख रुपये के साथ अन्य डिजिटल गैजेट्स दिए जाएंगे।

आर्ट्स में किसने किया टॉप

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में भी मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया है। आर्ट्स संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80%) प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी 478 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं।

कॉमर्स में किसने किया टॉप

कॉमर्स संकाय में राजधानी पटना की बेटियों का दबदबा देखने को मिला है; जहाँ अदिति कुमारी ने 480 अंकों (96.00%) के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया है। इसी संकाय में पटना की ही माही कुमारी (476 अंक) दूसरे और निशिका श्री (475 अंक) तीसरे स्थान पर रहकर राज्य स्तरीय मेरिट सूची में अपनी पहचान दर्ज कराने में सफल रही हैं।

यहां से डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • results.biharboardonline.com
  • interbiharboard.com
  • bsebexam.com

ये भी पढ़ें

BSEB Inter Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें! कुछ ही घंटों में जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से कर सकेंगे चेक

Also Read
View All

अगली खबर