पटना

Video: ‘आपकी जरूरत है, मुख्यमंत्री पद न छोड़ें’, समर्थक का पोस्टर देख भावुक हुए नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान आरा में एक भावुक पल देखने को मिला। यहां नीतीश कुमार के एक समर्थक ने उनसे बिहार न छोड़ कर जाने की अपील की। जिसका एक वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
2 min read
• •
Mar 26, 2026
समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार
आरा में समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार (फोटो- X@JDUOnline)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी समृद्धि यात्रा के तहत अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं, ताकि राज्य में चल रहे विकास कार्यों का जायजा ले सकें। आज उनकी यात्रा के पांचवे चरण का आखिरी दिन है, जिसके तहत वो नालंदा और पटना में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। लेकिन, इससे पहले मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा कल, बुधवार को आरा और बक्सर में थी। जहां एक बेहद भावुक पल देखने को मिला जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पोस्टर देखकर भावुक हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री भोजपुर जिले के आरा स्थित बाजार समिति परिसर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। वे मंच पर अपनी कुर्सी पर बैठे थे, तभी जनसभा के बीच उनकी नजर भीड़ में खड़े एक समर्थक पर पड़ी, जिसके हाथ में एक बड़ा-सा पोस्टर था। पोस्टर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था, 'आदरणीय नीतीश कुमार जी, कृपया मुख्यमंत्री पद न छोड़ें। बिहार को आपकी आवश्यकता है।'

पोस्टर देखते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक हो गए, यह भावुकता उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। उन्होंने तुरंत अपने अधिकारियों को इशारा किया और सुरक्षा घेरा होने के बावजूद, पोस्टर को मंच पर अपने पास लाने का आग्रह किया। जब उन्होंने पोस्टर अपने हाथों में लिया और उस पर लिखा संदेश पढ़ा, तो मुख्यमंत्री की आंखें भावुकता से नम हो गईं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जब चिल्लाने लगा बुजुर्ग समर्थक

आरा में इसी जनसभा के दौरान एक और भावुक और दिलचस्प घटना घटी। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना भाषण देने के लिए मंच पर पहुंचे, तो मंच से थोड़ी दूरी पर खड़े जदयू के एक बुजुर्ग कार्यकर्ता, जिनका नाम वंशलायक शर्मा था, भोजपुरी में जोर-जोर से चिल्लाने लगे, 'मुख्यमंत्री जी, बिहार छोड़ के कहां जात बानी, जवाब दिही' काफी देर तक वह बुजुर्ग इसी तरह चिल्लाता रहा।

नालंदा में भी दिखा वही नजारा

शुक्रवार को, जब मुख्यमंत्री अपने दौरे के आखिरी दिन अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे, तो वहां भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐसे ही नारे लगाए। समर्थकों ने नारे लगाते हुए कहा, 'हमें छोड़कर मत जाइए मुख्यमंत्री जी, आपके बिना बिहार अधूरा है।' इसी बीच, कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर मांग की कि नीतीश कुमार के बेटे, निशांत कुमार को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाए। नालंदा में, CM ने 810 करोड़ रुपये की 266 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी।

समृद्धि यात्रा का समापन पटना में होगा

CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का समापन राज्य की राजधानी पटना में होगा। नालंदा में कार्यक्रम के बाद, वे सीधे पटना के बापू सभागार पहुंचेंगे, जहां वे एक जन संवाद सत्र को संबोधित करेंगे और लोगों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि समृद्धि यात्रा का पांचवां चरण 23 मार्च को जहानाबाद जिले में शुरू हुआ था।

Also Read
View All
Bihar MLC Election: जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- आज तक हारे नहीं तो अब कैसे हारेंगे

RJD ने मायावती की मांग का किया समर्थन, मंगनी लाल मंडल बोले- बूथ कैप्चरिंग पकड़ी जाती थी, मशीन में चुपके से हो रहा खेल

‘हर जगह पुलिस नहीं हो सकती, एक-दो घटनाओं से बिहार को बदनाम न करें’, चिराग पासवान के बयान पर बोले जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Bihar MLC Election: अनुज सिंह विवाद पर प्रशांत किशोर की दो टूक, बोले- संगीन केस वाले को टिकट का सवाल ही नहीं, सबूत है तो सामने लाइए

पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, संदीप सौरव बोले- 13 करोड़ नाम काटे गए, गिरफ्तारी तक लड़ेंगे