पटना

रोहिणी आचार्य को मिल सकता है MLC का टिकट! लालू यादव आज जाएंगे सिंगापुर, रूठी बेटी को मनाएंगे

Lalu Yadav Singapore Visit: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपने रूटीन मेडिकल चेक-अप के लिए सिंगापुर रवाना हो रहे हैं। हालांकि, बिहार के राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें हैं कि इस यात्रा का असली मकसद नाराज बेटी रोहिणी आचार्य को मनाना है।

3 min read
May 29, 2026
रोहिणी आचार्य और लालू प्रसाद (Photo-IANS)

Lalu Yadav Singapore Visit: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज सिंगापुर के लिए रवाना हो रहे हैं। इस यात्रा के लिए स्पेशल CBI कोर्ट ने उनका पासपोर्ट जारी कर दिया है। चूंकि लालू यादव चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं और फिलहाल मेडिकल बेल पर बाहर हैं, इसलिए उन्हें जब भी विदेश यात्रा करनी होती है, तो हर बार कोर्ट से विशेष अनुमति लेनी पड़ती है।

लालू यादव की यह यात्रा आधिकारिक तौर पर पूरी तरह से एक नियमित मेडिकल चेक-अप के लिए है। हालांकि, बिहार के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि मेडिकल चेकअप के साथ-साथ लालू की सिंगापुर यात्रा का मकसद परिवार में चल रहे विवाद को दूर करना है।

ये भी पढ़ें

गोपालगंज में जिस जगह पिछले साल पत्नी ने तोड़ा था दम, ठीक उसी स्थान पर पति की भी चली गई जान

2022 में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट

दिसंबर 2022 में सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू यादव का सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जहां उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को अपनी एक किडनी दान करके उनकी जान बचाई थी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली में बताया कि डॉक्टरों ने हर तीन महीने में नियमित चेक-अप कराने की सलाह दी थी, लेकिन लगभग एक साल से कोई नियमित मेडिकल जांच नहीं हो पाई थी। इसके अलावा, लालू यादव की आंखों की सर्जरी भी हुई थी और उन्हें अभी भी उससे जुड़ी कुछ परेशानियां बनी हुई हैं। सिंगापुर में उनका एक स्वास्थ्य चेक-अप होना है, जिसमें मुख्य रूप से उनकी किडनी और आंखों की जांच पर ध्यान दिया जाएगा।

लालू यादव फिलहाल अपनी बेटी रागिनी और दामाद राहुल यादव के गाजियाबाद स्थित आवास पर हैं। जहां 27 मई को लालू यादव के पोते और तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। इस जश्न में रोहिणी आचार्य को छोड़कर पूरा लालू परिवार शामिल हुआ था।

रूठी बेटी को मनाएंगे लालू यादव

सिंगापुर में लालू यादव उसी बेटी रोहिणी आचार्य के घर पर रुकेंगे, जिसने उन्हें अपनी किडनी दान की थी। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि लालू यादव खुद अपनी नाराज बेटी को मनाने की कोशिश करेंगे।अगर रोहिणी मान जाती हैं, तो RJD उन्हें विधान परिषद (MLC) के लिए उम्मीदवार बना सकती है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही रोहिणी आचार्य अपने भाई तेजस्वी यादव और पार्टी के कुछ नेताओं से काफी नाराज चल रही हैं। उनकी नाराजगी इतनी गहरी थी कि उन्होंने अपने ही भतीजे इराज के पहले जन्मदिन के जश्न में भी शिरकत नहीं की। उन्होंने खुद को इस कार्यक्रम से दूर ही रखना उचित समझा।

रोहिणी ने तेजस्वी पर लगाए थे आरोप

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद रोहिणी आचार्य को राबड़ी आवास से रोते हुए बाहर निकलते देखा गया था और तब से वह वापस नहीं लौटी हैं। उस वक्त रोहिणी आचार्य ने कहा था कि उनका कोई परिवार नहीं है। उन्हें परिवार से बाहर निकाल दिया है। पूरी दुनिया पूछ रही है कि पार्टी की ऐसी हालत क्यों हो गई है, फिर भी वह (तेजस्वी यादव) कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। रोहिणी ने उस वक्त ऐलान किया था कि वो परिवार से सारे नाते तोड़ रहीं हैं और राजनीति छोड़ रही हैं।

टेजससवी के कारीबियों पर रोहिणी ने साधा था निशाना

तेजस्वी यादव के करीबी सहयोगियों और रणनीतिक सलाहकारों संजय यादव (राज्यसभा सांसद) और रमीज पर सीधा निशाना साधते हुए रोहिणी ने आरोप लगाया था कि पार्टी के सभी फैसले यही लोग लेते हैं। रोहिणी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जब भी उन्होंने कोई सवाल उठाया, तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और चप्पलों से उन पर हमला भी किया गया। इस बड़े विवाद के बाद, रोहिणी ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार और पार्टी के सभी सदस्यों को अनफॉलो कर दिया था।

ये भी पढ़ें

भाई को बाइक पर बैठाकर ले गया और मार दीं 3 गोलियां, करोड़ों की जमीन के चक्कर में किया कत्ल
Also Read
View All