पटना

Bihar Weather बिहार के इन चार जिलों में अगले तीन घंटे में होगी झमाझम बारिश, देखिए पटना की तस्वीरें…

Bihar Weather पटना में पिछले 24 घंटे से रूक रूक कर हो रही बारिश के बाद जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसमें मछली भी अब तैरने लगी है। इधर बच्चे भी इस पानी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2025, 5:48 PM IST
Water logging in Patna
पटना की सड़कों पर जल जमाव के बाद मस्ती करते बच्चे। फोटो- पत्रिका

Bihar Weather बिहार के चार जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश को दौरान बहुत जरूरी रहने पर ही घर से बाहर निकलें। मौसम विभाग के अनुसार जहानाबाद, नालंदा, नवादा और जमुई में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पॉश इलाकों में भी घुसा पानी

पटना में बारिश के बाद सबसे ज्यादा बुरा हाल है। रविवार की रात से रूक रूक कर हो रही बारिश के कारण पटना के लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। पटना के कई इलाकों में पानी भर गया है। जिससे की लोगों को एक जगह से दूसरे जगह आने- जाने में दिक्कत हो रही है।

रेलवे ट्रैक पर भी घुसा पानी

पटना जंक्शन पर अभी भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। राजधानी के पॉश इलाके जैसे डाकबंगला चौराहा, कंकड़बाग और पटना सिटी के कुछ इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ है। एसके पूरी में तो सड़क तालाब में तब्दील हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई लेकिन ट्रेन और फ्लाइट पर इसका असर पड़ा है।

पटना में कैसा रहेगा मौसम

पटना में बारिश ने शहर का हाल बेहाल कर दिया है। रविवार की देर रात से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक पटना और इसके आस पास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
29 Jul 2025, 5:48 PM IST
Published on: