पटना

6 मई को सम्राट कैबिनेट की तीसरी बैठक: बड़े फैसलों और नई नीतियों पर नजर, दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत की है और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की संभावना है

2 min read
May 03, 2026
फोटो में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (सोर्स: ANI)

मुख्यमंत्री पद की 15 अप्रैल को शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उन्होंने 6 मई को अपनी तीसरी कैबिनेट बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ-साथ नई नीतियों को मंजूरी मिलने की संभावना है। सम्राट चौधरी इससे पहले दो कैबिनेट बैठकों की अध्यक्षता कर चुके हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इन बैठकों में दोनों डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव और विजय चौधरी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: टोपी विवाद पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम ने क्यों कहा—एनडीए सरकार में अल्पसंख्यक सुरक्षित

धार्मिक स्थलों के विकास को मंजूरी

22 अप्रैल को हुई पहली कैबिनेट बैठक में सम्राट चौधरी ने 22 एजेंडों पर मुहर लगाई थी। इसमें नगर विकास विभाग के तहत 11 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही 1500 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी और 3200 पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल देने की मंजूरी भी दी गई। इसके अलावा, सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर क्षेत्र को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने का फैसला लिया गया। वहीं, मुंगेर जिले के तारापुर में धार्मिक और पर्यटन सुविधाओं के विकास को भी मंजूरी प्रदान की गई।

बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

29 अप्रैल को हुई कैबिनेट की दूसरी बैठक में 63 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इनमें राज्य में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने का फैसला प्रमुख रहा। इसके अलावा नई अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण और पटना के मैंगल्स रोड पर साइबर अपराध इकाई व विशेष शाखा के लिए करीब 51 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन के निर्माण को मंजूरी दी गई।

मंत्रिमंडल विस्तार पर शाह से मंथन

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार शाम दिल्ली रवाना हुए। सूत्रों के अनुसार, उनके दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोनों नेताओं के बीच बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा हो सकती है। अपने दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, ललन सिंह और नित्यानंद राय से भी मुलाकात की। इसके अलावा, उनके देर शाम गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

“मार दिया तो मार दिया” बयान पर बवाल, चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी को दी नसीहत
Updated on:
03 May 2026 02:43 pm
Published on:
03 May 2026 02:39 pm
Also Read
View All