सासाराम में मंगलवार की सुबह नेशनल हाइवे- 319 पर सड़क हादसे में दो शिक्षक की मौत हो गई है, जबकि 11 स्कूली छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
बिहार के सासाराम में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतकों की पहचान कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित एक मध्य विद्यालय के शिक्षकों के रूप में हुई है। शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत मध्य विद्यालय बढ़ौना के शिक्षक छात्रों को बस से लेकर पटना जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-319 पर बस अनियंत्रित हो गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी छात्रों को इलाज के लिए कोचस के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना काफी भीषण थी और टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी।
सासाराम से सड़क हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां परसथूआ थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर टूर के लिए पटना जा रही बस एक ट्रक से टकरा गई। जिससे बस में सवार दो शिक्षकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 10 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। घायलों में चार शिक्षक भी हैं। जिसमें एक महिला शिक्षिका हैं। सभी घायल बच्चों को सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया. जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
सड़क हादसे में मरने वाले टीचरों की पहचान कैमूर जिला के चैनपुर के भैंसहर के रहने वाले संजय कुमार राय और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला के माविहार थाना क्षेत्र के बगहवा गांव निवासी पुनीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। वहीं जख्मी शिक्षकों की पहचान विपिन पांडे,लोरी सिंह,सियानंद पटेल और ललिता कुमारी के रूप में हुआ है।