पटना

‘ई सब हम जानते ही नहीं…’ पर्यावरण समिति के सदस्य बने अनंत सिंह का वीडियो वायरल, जवाब सुन हंस पड़े लोग

बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के संबंध में पूछे गए सवालों पर अनंत सिंह की प्रतिक्रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

2 min read
Apr 02, 2026
बाहुबली विधायक अनंत सिंह (फोटो-स्क्रीन ग्रैब)

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा की 19 अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। इस समितियों में कई बाहुबली और दिग्गज नेताओं को जगह मिली है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा छोटे सरकार यानी अनंत सिंह की हो रही है। उन्हें पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया है।

ये भी पढ़ें

‘लोगों के दिमाग में गंदगी थी, मुझे कमरे में बंद किया, मारा और घसीटा…’ नालंदा कांड की पीड़िता ने बताई उस रात की कहानी

पता नहीं क्या बने हैं, क्या नहीं…

जब एक कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार ने अनंत सिंह से उनकी नई जिम्मेदारी के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने अपने जाने-पहचाने अंदाज में जवाब दिया। पत्रकार ने अनंत सिंह से पूछा, 'आप पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य बन गए हैं, पर्यावरण के लिए क्या कुछ सोचे हैं?' इसके जवाब में अनंत सिंह ने कहा, 'ई सब हम कुछ जानबे नहीं करते हैं। हम क्या बने हैं, क्या नहीं बने हैं… कुछ पता नहीं।' उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स ले रहे मजे

सोशल मीडिया पर लोग अनंत सिंह के इस वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। काजल मिश्रा नाम की एक यूजर ने लिखा, 'आप चाहे कुछ भी कहें, लेकिन यह आदमी अपने मन की बात साफ-साफ और ईमानदारी से कहता है।' एक अन्य यूजर आदित्य विक्रम ने लिखा, 'बिहार का सबसे बड़ा दुश्मन बिहार के लोग ही हैं।' मनीष मिश्रा ने लिखा, 'अगर नेता बनना है, तो इनके जैसा बनो, सच बोलो, झूठ बोलने की कोई जरूरत ही नहीं है।'

रोहित नाम के एक यूजर ने लिखा, 'गलती इनकी नहीं, बल्कि सवाल पूछने वाले की है। कितना जूता खाओगे तब सुधरोगे? पिछली बार किसी को सामने से गोली मार देने की बात कही गई और वह डर से हंसता रहा।'

एक साल के लिए बनाई गई समितियां

विधानसभा की इन 19 समितियों का कार्यकाल 1 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा। इन समितियों में अनंत सिंह के अलावा मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से जुड़ी समिति का चेयरमैन बनाया गया है। विधानसभा के कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से कई अन्य प्रमुख हस्तियों को भी विभिन्न समितियों में शामिल किया गया है।

हाल ही में जेल से बाहर आए हैं अनंत सिंह

बता दें कि अनंत सिंह हाल ही में 23 मार्च 2026 को जेल से रिहा हुए थे, उन्हें दुलारचंद हत्याकांड के सिलसिले में पटना हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। जेल से बाहर आते ही समर्थकों की एक विशाल भीड़ उनसे मिलने के लिए उमड़ पड़ी। जेल से रिहा होने के बाद से अनंत सिंह काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं और विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रख रहे हैं और लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें

इस्तीफे के बाद भी नीतीश कुमार की सुरक्षा रहेगी टाइट, CM पद छोड़ने के बाद भी साथ रहेंगे NSG कमांडो

Also Read
View All

अगली खबर