Himachal Pradesh Declared Fully Literate State: हिमाचल प्रदेश को आधिकारिक तौर पर पूर्ण साक्षर राज्य घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने एक समारोह के दौरान राज्य की इस उपलब्धि की घोषणा की। हिमाचल में 99.30 प्रतिशत लोग साक्षर हो चुके हैं। India’s literacy rate rose: केंद्रीय शिक्षा मंत्री […]
Himachal Pradesh Declared Fully Literate State: हिमाचल प्रदेश को आधिकारिक तौर पर पूर्ण साक्षर राज्य घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने एक समारोह के दौरान राज्य की इस उपलब्धि की घोषणा की। हिमाचल में 99.30 प्रतिशत लोग साक्षर हो चुके हैं।
India's literacy raterose: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अनुसार, भारत की साक्षरता दर 2011 में 74% से बढ़कर 2023-24 में 80.9% हो गई है।
मुख्यमंत्री ने 'उल्लास' कार्यक्रम में राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल ने समय से पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के समय राज्य की लगभग 7 प्रतिशत आबादी साक्षर थी। अब राज्य में साक्षरता दर 99.30 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो राष्ट्रीय 95 प्रतिशत के मानक को पार कर गया है।
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश छात्र-शिक्षक अनुपात के मामले में देश में पहले स्थान पर है और उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इसमें और सुधार किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "सरकारी संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्रों में तब्दील किया जाएगा और विश्वस्तरीय शैक्षिक बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा।"
केरल देश का सबसे पहला शत प्रतिशत साक्षरता हासिल करने वाला राज्य बना। यह उपलब्धि केरल ने 1991 में ही हासिल कर लिया। हालांकि आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (Periodic Labour Force Survey) 2023-24 के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 98.2% साक्षरता दर के साथ मिज़ोरम सबसे अधिक साक्षरता दर वाला भारतीय राज्य बना था लेकिन अब हिमाचल नंबर वन गया। केरल अब 95.3% साक्षरता दर के साथ पांचवें स्थान पर है। हालांकि केरल देश का पहला पूर्ण डिजिटली साक्षर राज्य बन चुका है। वहीं केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे साक्षर लक्षद्वीप है। यहां साक्षरता दर 97.3% है।
मिज़ोरम में 2011 की जनगणना के समय 91.33% आबादी साक्षर थी लेकिन निरंतर शिक्षा अभियानों और समुदाय-संचालित पहलों के माध्यम के जरिए मिजोरम ने खुद को देश का सबसे साक्षरता हासिल करने वाला प्रदेश बना दिया।