Matheran pollution : एशिया का एकमात्र हिल स्टेशन माथेरान खतरे में, घोड़े फैला रहे यहां प्रदूषण
Matheran pollution : माथेरान की खूबसूरत पहाड़ियां प्रदूषण की जद में आ चुकी हैं। माथेरान, एशिया की एक ऐसी पहाड़ी है, जहां मोटर गाड़ियों के प्रवेश पर पाबंदी है। यहां मनुष्य या मोटरगाड़ियों ने नहीं, जानवरों ने पर्यावरण को प्रदूषित किया है। आइए इस बारे में जानते हैं।
Matheran pollution : राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (National Green Tribunal) याचिका पर आधारित एक रिपोर्ट की एक जांच के दौरान यह पाया गया कि एशिया का एकमात्र वाहन-मुक्त हिल स्टेशन पारिस्थिकीय दबाव में है।