Patrika Special News

एमपी की वो जगह जहां रात नहीं होती! वीरानों में दौड़ते-चीखते साये..जानें क्या है हॉन्टेड टूरिज्म का सच

MP Tourism: ऐतिहासिक किलों, महलों और घने जंगलों के लिए देश-दुनिया में जाने-पहचाने जाने वाले मध्य प्रदेश में क्या वाकई ऐसी जगह हैं, जहां रात नहीं होती? ये सवाल हैरान करने वाला है.. क्या आप जानते हैं मध्य प्रदेश के ऐसे Tourist place? अगर नहीं तो जरूर पढ़ें संजना कुमार की ये खबर...

4 min read
Aug 05, 2025
MP Tourism Top Haunted Places Where there is no night, shocking Facts

MP Tourism: सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासतों से समृद्ध मध्य प्रदेश टूरिस्ट को बेहद अट्रैक्ट करता है। प्राकृतिक सौंदर्य और वाइल्ड लाइफ मध्य प्रदेश टूरिज्म को खास बना देते हैं। इससे इतर patrika.com आपको लेकर जा रहा है, MP Tourism के ऐसे Tourist Places पर जहां कभी रात नहीं होती… दरअसल हम बात कर रहे हैं, ऐसे Tourist Place की जहां दिन में तो टूरिस्ट और स्थानीय लोग आपको घूमते नजर आ जाएंगे, लेकिन जैसे-जैसे अंधेरा गहराता जाता है, लोग तो यहां से लौटने लगते हैं, लेकिन खौफनाक आवाजें, भयावह साये आबाद हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारा दिन खत्म होते ही इन भूतहा जगहों पर भूतों का दिन शुरू हो जाता है। जिसके बाद इनके आस-पास आने-जाने में भी लोग डरते हैं..

यानी हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के भूतहा पर्यटन स्थल(Haunted Tourist Destinations of MP) जहां रात कहने भर को होती है, लोग कई किस्से और कहानियां सुनाते हैं… कि यहां भूत रहते हैं। ये भूत कहीं कोई रानी है, तो कहीं कुछ और… कोई किसी महल में रहता है, तो कोई बंगले में…दिलचस्प ये है कि ये कहानियां किस्से इन Haunted tourist destinations को और ज्यादा रोमांचक बना देते हैं, तभी तो लोग इन्हें देखने जरूर आते हैं…

ये भी पढ़ें

एमपी में जन्मे अनूठे बच्चे, जन्म लेते ही चर्चा में छाए, लोग ही नहीं डॉक्टर्स भी हैरान…

भोपाल का भूत बंगला

राजधानी भोपाल के पॉश इलाके में स्थित एक बंगला, जो धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो रहा है। इस इलाके में लोग दिन को तो आवाजाही करते नजर आ जाते हैं, लेकिन अंधेरा होते ही इस बंगले के आसपास कोई नहीं आता। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात के अंधेरे में इसके अंदर से रोने-चीखने, चिल्लाने की आवाजें आती हैं। लोगों के बीच चर्चा अक्सर सुनने को मिल जाती है कि इस बंगले में रहने वाले परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की थी।

Bhopal Bhoot Bungalow

तभी से यहां रात होते ही अजीबो-गरीब घटनाएं होती हैं। यहां तक कि कुछ लोग इस बात का भी दावा करते हैं कि देर रात में इसके खिड़की-दरवाजे अपने आप खुलते और बंद होते हैं। इन खिड़की-दरवाजों से रोशनी चमकती नजर आती है, परछाइयां इधर से उधर घूमती दिखाई दे जाती हैं।

रायसेन का किला(Raisen Fort)

भोपाल से करीब 48 किमी दूर स्थित रायसेन भी अपने ऐतिहासिक किले और महल के लिए जाना जाता है। राजशाही और शौर्य का प्रतीक रायसेन का किला भी एमपी के Haunted tourist destinations में शामिल है। कहा जाता है कि इस महल में रानी दुर्गावती की आत्मा भटकती है। दिन में यह किला और इसके महल टूरिस्ट से आबाद रहते हैं, लेकिन रात होते ही यहां परिंदा भी नजर नहीं आता। स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां दिन में आएं तो मोबाइल नेटवर्क अच्छे से काम करता है। लेकिन रात में यहां मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से बंद हो जाता है। वहीं कई लोगों ने यह तक बताया है कि यहां कुछ लोगों को ऐसा भी महसूस हुआ है कि जैसे किसी ने उन्हें छुआ हो, जबकि उनके आसपास कोइ नहीं था।

धार का किला(Dhar Fort)

ऐतिहासिक स्थलों में शामिल धार का किला भी ऐसी ही भूतिया जगहों के लिए जाना जाता है। यहां महल की दीवारों पर बने निशान, पत्थरों पर उभरी आकृतियां आज भी रहस्य बनी हुई हैं। स्थानीय गाइट इसे एक 'अभिशप्त' किला कहते हैं।

Dhar ka kila haunted tourist places mp

कुछ लोगों ने यहां तक दावा किया है कि एक बार एक टीवी टीम यहां शूट के लिए आई थी, लेकिन रात के वक्त जैसे ही उन्होंने शूट शुरू किया, उनके कैमरों ने काम करना बंद कर दिया।

बिजासन टेकरी(Bijasan ki tekri)

इंदौर स्थित बिजासन की टेकरी पर मां बिजासन के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। लेकिन जैसे ही सूरज ढलना शुरू होता है, वैसे ही यह टेकरी वीरान हो जाती है। कई स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां आधी रात में किसी औरत की चीख सुनाई देती है। उसके इधर से उधर दौड़ने की आवाजें आती हैं।

Bijasan Ki Tekri The haunted tourism mp

उसकी टहलकदमी के वक्त रात के सन्नाटे में पैरों की आवाज को साफ तौर पर सुना जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यही कारण है कि दिन में आबाद रहने वाली ये टेकरी सूरज ढलने से पहले ही वीरान होना शुरू हो जाती है और रात में यहां सन्नाटा पसर जाता है। हालांकि कई धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों का कहना है कि यहां माता रानी रात्रि विचरण करने आती हैं।

मंडला की हवेली(Mandla Haveli)

मंडला में स्थित एक हवेली जो अब खंडहर की शक्ल ले चुकी है, रात का सन्नाटा यहां शोर होने की डरावनी आहट देता है। लोगों का कहना है कि इस भूतिया हवेली से रात में बड़ी अजीब आवाजें आती हैं। जैसे कोई जोर-जोर से दरवाजा पीट रहा हो, कभी कोई चलता है, ठीक वैसे ही पैरों की आवाजें आती हैं।

Mandla Bhootiya haveli

स्थानीय लोग दावा करते हैं कि हिम्मत दिखाकर जब कुछ ग्रामीण हवेली से आवाज आने पर अंदर जाकर देखते हैं, तो वहां कोई नजर नहीं आता।

मन का वहम या हकीकत?


इन haunted tourist places पर होने वाली अजीबो-गरीब घटनाओं को लेकर मनोचिकित्सकों से patrika.com ने की बात… जानें क्या क्या बोले एक्सपर्ट...

The Haunted tourist Places MP(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें

Kishore Kumar के अधूरे प्रोजेक्ट्स की अनकही कहानियां

Updated on:
05 Aug 2025 04:12 pm
Published on:
05 Aug 2025 03:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर