Patrika Special News

Vande Bharat Express Train Update : जोधपुर व बीकानेर से दिल्ली जाना होगा सस्ता, वापसी पर देना होगा अधिक, किराया लिस्ट देखें

Vande Bharat Express Train Update : राजस्थान की जनता को जल्द ही जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन व बीकानेर दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है। पर एक दुविधा यह है कि जोधपुर व बीकानेर से दिल्ली जाना होगा सस्ता, पर वापसी देना होगा अधिक किराया। वजह क्या है जानें। साथ ही किराया लिस्ट भी देखें।

3 min read
ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

Vande Bharat Express Train Update : जोधपुर और बीकानेर से वंदेभारत ट्रेन दौड़ाने में रेलवे पूरी तैयारी के साथ जुट गया है। दोनों मार्ग की प्रस्तावित किराया सूची के अनुसार जोधपुर व बीकानेर से दिल्ली जाना सस्ता होगा, लेकिन आते वक्त यात्रियों को 50 से 200 रुपए तक अतिरिक्त देना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

पूनरासर मेले के लिए RSRTC का तोहफा, दो दिन चलेंगी स्पेशल बसें, महिलाओं का किराया हुआ हाफ

राजस्थानी व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे यात्री

वजह है कि यात्रियों को दिल्ली कैंट से आते वक्त खाना दिया जाएगा। जिसमें यात्री राजस्थानी व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। जोधपुर व बीकानेर से जाते वक्त चाय-नाश्ता करवाया जाएगा। इसका जिम्मा आइआरसीटीसी को दिया गया है। वो इसका मेन्यू बनाने में जुटा है।

प्रस्तावित किराया सूची देखें

प्रस्तावित किराया सूची के अनुसार जोधपुर से दिल्ली कैंट का एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने पर 2930 रुपए व चेयर कार में 1610 रुपए देना होगा। ऐसे ही दिल्ली कैंट से एग्जीक्यूटिव क्लास किराया 2880 रुपए व चेयर कार का किराया 1555 रुपए देना पड़ेगा।

प्रस्तावित किराया सूची देखें। ग्राफिक्स फोटो पत्रिका
प्रस्तावित किराया सूची देखें। ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

इसी प्रकार बीकानेर से दिल्ली कैंट जाने वाली वंदेभारत में यात्री को बीकानेर से जाने में एग्जीक्यूटिव क्लास 2140 रुपए व चेयर कार का 1125 रुपए किराया देना होगा।

प्रस्तावित किराया सूची देखें। ग्राफिक्स फोटो पत्रिका
प्रस्तावित किराया सूची देखें। ग्राफिक्स फोटो पत्रिका

राजस्थान में इस वक्त 4 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

1- राजस्थान में इस समय 4 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। राजस्थान की सबसे पहली वंदे भारत ट्रेन अजमेर दिल्ली के बीच 12 अप्रैल 2023 शुरू हुई थी। एक साल बाद इस ट्रेन का रूट बढ़ा कर चंडीगढ़ तक कर दिया गया। राजस्थान की यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है जो राजस्थान को हरियाणा, दिल्ली और पंजाब से जोड़ती है। अजमेर से चलने वाली यह ट्रेन जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली और अंबाला के बाद चंडीगढ़ तक जाती है
2- जोधपुर अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन 7 जुलाई 2023 को शुरू हुई थी। यह राजस्थान की दूसरी वंदे भारत ट्रेन थी। जोधपुर से यह ट्रेन पाली मारवाड़, फालना, आबू रोड, पालनपुर होते हुए गुजरात में मेहसाणा, साबरमती तक जाती है।
3- जयपुर उदयपुर राजस्थान की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। 25 सितंबर 2023 से यह ट्रेन शुरू हुई थी। जयपुर उदयपुर वंदे भारत जयपुर से चल कर किशनगढ़, अजमेर, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, मावली, राणा प्रताप नगर और उदयपुर तक जाती है।
4- उदयपुर आगरा राजस्थान में चौथी वंदे भारत ट्रेन है। यह 2 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी। यह ट्रेन उदयपुर से कोटा होते हुए आगरा तक जाती है। यह राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, चंदेरिया, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी में भी स्टॉप हैं।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में BH रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट का दुरुपयोग, परिवहन विभाग को हो रहा भारी नुकसान, जानें कैसे

Published on:
28 Aug 2025 11:47 am
Also Read
View All

अगली खबर