Patrika Special News

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश: जानिए किन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

Venus Transit in Virgo 2025: शुक्र ग्रह करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले 9 अक्टूबर 2025 को कन्या राशि में गोचर करने जा रहा है। जानिए इसका आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा।
2 min read
shukra gochar
Photo- Patrika Network

Venus Transit in Virgo 2025: शुक्र ग्रह 9 अक्टूबर 2025 को कन्या राशि में गोचर करने जा रहा है। 9 अक्टूबर से 2 नवंबर तक शुक्र ग्रह अपने मित्र सूर्य के साथ कन्या राशि में भ्रमण करेंगे।

ज्योतिषाचार्य जितेंद्र पंड्या के अनुसार शुक्र 9 अक्टूबर सुबह 10:41 बजे सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यह परिवर्तन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के दूसरे चरण में होगा। 9 से 17 अक्टूबर तक सूर्य और शुक्र की युति रहेगी, जिससे सभी राशि वालों को सावधानीपूर्वक कार्य करने की सलाह दी गई है।

शुक्र ग्रह धन, ऐश्वर्य, सुख, स्त्री, सौंदर्य और व्यापार के कारक माने जाते हैं। उनके इस राशि परिवर्तन से इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, वाहन, श्रृंगार और पर्यटन क्षेत्र में बढ़ोतरी की संभावना है। होटल और मनोरंजन व्यवसाय को भी लाभ मिलेगा। जनता द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की अधिक खरीदारी से राजकोष और देश की आर्थिक वृद्धि में इजाफा होगा।

ज्योतिषाचार्य पंड्या ने बताया कि यह अवधि सांसारिक सुख और परिणय संबंधों के लिए अनुकूल रहेगी। वहीं, स्त्री सुरक्षा और आर्थिक नीतियों पर भी देश में विमर्श बढ़ेगा। भारत अन्य देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में सफल रहेगा।

Shukra Gochar: राशिवार प्रभाव

मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक: कार्यक्षमता बनी रहेगी, आर्थिक लाभ होगा, सफलता के योग हैं।

वृषभ, कर्क, तुला, मकर: संतान से सुख मिलेगा, नौकरी-व्यवसाय में उन्नति संभव, निवेश में सावधानी रखें।

मेष, धनु, कुंभ, मीन: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, तनाव की संभावना, व्यापार में सतर्कता रखें। 17 अक्टूबर के बाद परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

इन्हें होगा विशेष लाभ

जिन जातकों के जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ या उच्च अवस्था में हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा, जबकि पीड़ित शुक्र वाले जातकों को चावल, सफेद वस्त्र और चांदी का दान करने तथा स्त्रियों का सम्मान करने की सलाह दी गई है।

Updated on:
10 Oct 2025 03:42 pm
Published on:
08 Oct 2025 05:21 pm