Patrika+

एशियन गेम्स: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, जानें 20 सितंबर के सभी मैचों का शेड्यूल

एशियन गेम्स-2026 में भारतीय खिलाड़ियों का संघर्ष जारी है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी। आइए जानते हैं, 20 सितंबर को खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल।
2 min read
Sep 19, 2026
asian games 2026
भारत-जापान के बीच WC क्वार्टर फाइनल की फोटो (सोर्स- IANS)

एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदक जीतने के अभियान को रविवार को और रफ्तार मिलेगी, जब कई भारतीय खिलाड़ी महत्वपूर्ण मुकाबलों में उतरेंगे। भारतीय टीमें गुरुवार से ही गेम्स में हिस्सा ले रही हैं और मेडल की दौड़ में शामिल हैं। शुरुआत में टेकबॉल ने सबका ध्यान खींचा है। क्विंसी जोआकिम डिसूजा और मोहम्मद अनस इमरान बेग ने शुरुआती दौर में सुर्खियां बटोरी हैं। अब वे मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे। दोनों एथलीट मिक्स्ड डबल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगे। उनका मुकाबला वियतनाम के जियान्गी ट्रिन्ह और होआंग मिन्ह टैन गुयेन से होगा, जिनसे वे क्वार्टर फाइनल में हार गए थे।

क्विंसी के पास पदक जीतने का मौका

क्विंसी के पास पदक जीतने का एक और मौका रहेगा। वह रविवार को जापान की युइना साकामोटो के खिलाफ व्यक्तिगत कांस्य पदक मुकाबले में उतरेंगी। रविवार को कई अन्य बड़े मुकाबले भी खेले जाएंगे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी और एशियन गेम्स 2023 में जीता गया अपना गोल्ड मेडल बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

शूटिंग एरिना पर टिकी निगाहें

एशियन गेम्स में सभी की निगाहें शूटिंग एरिना पर भी होंगी, जहां भारतीय महिला खिलाड़ी 10 मीटर एयर राइफल इवेंट्स में हिस्सा लेंगी। इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। रविवार से भारत का हॉकी अभियान भी शुरू होगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें अपने पहले मैच खेलेंगी। पूल A में शामिल पुरुष टीम इंडोनेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि पूल B में शामिल महिला टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।

20 सितंबर के लिए भारत का पूरा शेड्यूल

वुशु का शेड्यूल:

सुबह 5:30 बजे- पुरुषों का चांगक्वान फाइनल (मेडल इवेंट)

महिलाओं का 52 किलोग्राम (1/8 फाइनल): सोगंद सिंकाइचेतन बनाम अपर्णा

पुरुषों का 75 किलोग्राम (1/8 फाइनल): सोहेल मौसावी बनाम विक्रांत बालियान

शूटिंग का शेड्यूल:

सुबह 06:15 बजे- 10 मीटर एयर राइफल महिलाओं का व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन

सुबह 06:15 बजे- 10 मीटर एयर राइफल महिलाओं का टीम फाइनल (मेडल इवेंट)

टेकबॉल का शेड्यूल:

सुबह 06:30 बजे- महिलाओं का सिंगल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच: युइना साकामोटो (जापान) बनाम क्विंसी जोआकिम डिसूजा (भारत) मेडल इवेंट

सुबह 07:00 बजे- मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच: क्विंसी जोआकिम डिसूजा / मोहम्मद अनस इमरान बेग (भारत) बनाम होआंग मिन्ह टैन गुयेन / जियान्घी ट्रिन्ह (वियतनाम) मेडल इवेंट

फील्ड हॉकी का शेड्यूल:

सुबह 07:30 बजे- महिलाओं का पूल बी (मैच 3): भारत बनाम उज्बेकिस्तान

सुबह 11:30 बजे- पुरुषों का पूल ए (मैच 2): भारत बनाम इंडोनेशिया

टेबल टेनिस का शेड्यूल:

सुबह 06:30 बजे- महिलाओं की टीम ग्रुप एफ (मैच 2): भारत बनाम इंडोनेशिया

सुबह 09:00 बजे- पुरुषों की टीम ग्रुप एफ (मैच 1): भारत बनाम इंडोनेशिया

दोपहर 12:30 बजे – महिलाओं की टीम ग्रुप एफ (मैच 3): सिंगापुर बनाम भारत

दोपहर 03:00 बजे- पुरुषों की टीम ग्रुप एफ (मैच 3): भारत बनाम ईरान

क्रिकेट का शेड्यूल (महिलाओं का सेमीफाइनल मुकाबला):

सुबह 10:30 बजे- भारत बनाम बांग्लादेश: दूसरा सेमीफाइनल

बैडमिंटन का शेड्यूल: सुबह 11:30 बजे- भारत बनाम कजाकिस्तान: महिलाओं की टीम का पहला राउंड (टाई 7)

Updated on:
19 Sept 2026 05:44 pm
Published on:
19 Sept 2026 05:44 pm
Also Read
View All
बिजनेस स्टार्ट करने के तरीके: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगी सरकार की ये योजनाएं, जानिए पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया

ज्यादा नींद लेने से जल्दी आ रहा बुढ़ापा? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, जानिए कितने घंटे सोने का पैटर्न सही

क्या 2030 तक AI के कारण दुनिया खत्म हो जाएगी? जानिए डोनाल्ड ट्रंप से लेकर माइक्रोसॉफ्ट, एंथ्रोपिक, OpenAI और Nvidia के तर्क

सेंसर बोर्ड ने 35 साल पुराने नियम बदले: हिंसा, ड्रग्स और टाइटल पर सख्ती, जानिए फिल्मों के लिए नई गाइडलाइन और प्रभाव

सिलिका सेंड में छिपा है भारत के सेमीकंडक्टर मिशन का भविष्य: राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ की सिलिका से बनेगी चिप