समाचार

डायबिटीज में क्या और कब खाएं? यह एक आसान डाइट चार्ट बदल सकता है आपकी लाइफस्टाइल!

Diabetes diet chart: क्या आप जानते हैं कि सही आहार आपके डायबिटीज को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभा सकता है? जानिए कैसे एक जरा सा साधारण बदलाव आपकी ब्लड शुगर को स्थिर रख सकते हैं और भविष्य में आने वाली कई मुश्किलों से खुद को बचा सकते हैं? आइए जानें डायबिटीज है तो क्या और कब खाएं
3 min read
Aug 24, 2026
Diabetes diet
Diabetes diet: क्या आपकी डायबिटीज भी है अनकंट्रोल और अनमेनेज? अपनी थाली को ऐसे बनाएं हेल्द, जो ब्लड शुगर को रखेगी कंट्रोल (AI Creative)

Diabetes diet chart: क्या आपको भी है, मधुमेह यानी (डायबिटीज)? क्या आपकी डायबिटीज कंट्रोल में नहीं रहती? क्या आप जानना चाहेंगे कि कैसे आपका आहार यानी खान-पान का चुना आपकी सेहत का एक अहम हिस्सा होता है? बता दें कि खान-पान का यह चुनाव आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है, बल्कि दिल, गुर्दे और आंखों जैसी जटिलताओं से भी बचाता है। वैज्ञानिक संस्थानों और विशेषज्ञों की सलाह पर बेस्ड इस लेख में जानिए आपका आहार या खान-पान की आदतें कैसी हो?

खाने का समय और भोजन की मात्रा, इनकी नियमितता बनाए रखना जरूरी

ब्लड शुगर को स्थिर रखने के लिए नियमित समय पर भोजन करना जरूरी है। Mayo Clinic के मुताबिक, मधुमेह या प्रीडायबिटीज वाले लोगों को नियमित समय पर संतुलित भोजन लेने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर इंसुलिन का बेहतर उपयोग कर सके और ब्लड शुगर अचानक न बढ़ पाए और गिर पाए।

ICMR (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक भोजन को व्यक्ति की उम्र, लिंग, शारीरिक गतिविधि, ऊंचाई, वजन और पारिवारिक खाने की आदतों के अनुसार व्यक्तिगत रूप से तय किया जाना चाहिए। दिन में छह छोटे-छोटे मील लेने की सलाह दी गई है।

जानिए खाने में क्या लेना जरूरी?

  • जटिल कार्बोहाइड्रेट: साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, बाजरा, ज्वार, ओट्स, दलहन (दाल, चना, राजमा) और कुछ फल जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो, इन्हें प्राथमिक कार्ब स्रोत बनाएं। यानी इ्न्हें अपना थाली में शामिल करें।
  • फाइबर युक्त भोजन: फाइबर ब्लड शुगर लेवल को एकदम से हाई होने से रोकता है, यह धीरे-धीरे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने में मदद करता है। ओट्स, दालें, फल और सब्जियां इसके अच्छे स्रोत हैं।
  • प्रोटीन: दालें, अंडे, मछली, चिकन, टोफू, नट्स आदि से प्रोटीन लें। Mayo Clinic इसे संतुलित भोजन का हिस्सा मानता है।
  • स्वस्थ वसा: जैतून, मूंगफली, कैनोला तेल, एवोकाडो, नट्स जैसे मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड वसा को शामिल करें।
  • फल और सब्जियां: WHO के अनुसार, 10 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रतिदिन कम से कम 400 ग्राम फल और सब्जियां खानी चाहिए, छोटे बच्चों के लिए यह मात्रा 250-350 ग्राम है।

किन पर लगाए लिमिट का ब्रेक?

  • सरल शर्करा: मिठाई, शक्कर, मीठे पेय, जूस आदि से बचें। ICMR के अनुसार, कुल कैलोरी का 10% से कम (संभावित रूप से 5% से भी कम) शक्कर से हो, विशेषकर बच्चों में शक्कर से बचना चाहिए।
  • थाली से बाहर कर दें ये कार्बोहाइड्रेट: सफेद ब्रेड, सफेद चावल, मैदा आधारित उत्पाद सीमित करें।
  • अनहेल्दी फेट: ट्रांस फेट और संतृप्त वसा (जैसे घी, मक्खन, तली हुई चीजें) से बचें, WHO इन्हें कम करने की सलाह देता है।
  • नमक और संसाधित खाद्य: अधिक नमक और पैकेज्ड, प्रोसेस्ड फूड या अन्य खाद्य पदार्थ से बचें।
  • शराब: यदि पीते हैं, तो सीमित मात्रा में ही (महिलाओं के लिए एक, पुरुषों के लिए दो मानक पेय प्रति दिन)।

प्लेट विधि है, संतुलन का आसान तरीका

खान-पान में बदलाव लाने के लिए CDC की 'प्लेट विधि' एक सरल तरीका है, इसके मुताबिक-

  • आधा प्लेट गैर-स्टार्च वाली सब्जियों से भरें (जैसे ब्रोकली, पालक, ग्रीन बीन्स)
  • एक चौथाई प्लेट प्रोटीन स्रोत (जैसे दाल, अंडा, टोफू, चिकन)
  • एक चौथाई प्लेट कार्ब स्रोत (जैसे साबुत अनाज, चावल, रोटी)।

ICMR की कैलोरी गाइडलाइन भी जानिए

ICMR के अनुसार, मध्यम सक्रिय वयस्क के लिए लगभग 25 किलो कैलोरी प्रति किलोग्राम आदर्श वजन (Ideal Body Weight) प्रतिदिन पर्याप्त है और कैलोरी में बदलाव धीरे-धीरे करें, अधिकतम 500 कैलोरी प्रतिदिन की वृद्धि या कमी बेहतर होगी।

इस बात का रखें खास ध्यान

यदि रात में ब्लड शुगर कम हो जाता है (हाइपोग्लाइसीमिया), तो सोने से पहले एक लंबा-चालू कार्ब (जैसे साबुत अनाज की रोटी या दलिया) लेना सहायक हो सकता है।

जानिए डॉक्टर से कब मिलना जरूरी?

  • यदि ब्लड शुगर बार-बार बहुत कम या बहुत अधिक हो रहा हो
  • यदि आप नई दवाइयां शुरू कर रहे हों या डाइट में बड़े बदलाव कर रहे हों
  • यदि गुर्दे या दिल की कोई समस्या हो

इन स्थितियों में डॉक्टर या रजिस्टर्ड डायटिशियन से सलाह लेना जरूरी है।

आगे क्या?

अपने भोजन को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर दिन भर नियमित अंतराल पर खाएं। साबुत अनाज, दालें, सब्जियां, फल और हेल्दी फेट को खाने की लिस्ट में शामिल करें। मीठी, तली-भुनी और प्रोसेस्ड चीजों से दूरी बनाएं। प्लेट विधि अपनाएं और अपनी आदतों को धीरे-धीरे बदलें।

एक्सरसाइज कितनी जरूरी?

डायबिटीज मेनेजमेंट में आहार के साथ-साथ रेगुलर एक्सरसाइज महत्वपूर्ण है। American Diabetes Association के अनुसार, सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम-तीव्रता वाली एरोबिक गतिविधि जैसे तेज चलना, साइकिल चलाना या तैराकी फायदेमंद होती है। यह न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, बल्कि दिल की सेहत भी सुधारता है।

स्ट्रेस को कैसे कहें बाय?

स्ट्रेस का भी सीधा प्रभाव ब्लड शुगर पर पड़ता है। Mayo Clinic के अनुसार, योग, ध्यान और गहरी सांस लेने की तकनीकें तनाव को कम करने में सहायक हो सकती हैं। एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है।

कहना होगा कि आपकी थाली और एक्सरसाइज की आदत ही आपको वो पावर देती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल आपके कंट्रोल में रह सकता है। यह कंट्रोल रहा तो डायबिटीज के कारण होने वाली भावी जटिलताओं या मुश्किलों को कम करना आसान हो जाएगा। तो आज ही से शुरू करें ये कुछ आदतें और लाइफ स्टाइल को बदलते देखें।

Updated on:
24 Aug 2026 12:50 pm
Published on:
24 Aug 2026 12:50 pm