Patrika+

बेहिसाब दौलत, लेकिन भिखारियों की तरह गुजारी जिंदगी; जानें दुनिया की सबसे कंजूस महिला की दिलचस्प स्टोरी

क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे कंजूस महिला कौन है? आइए जानते हैं, एक ऐसी महिला की कहानी जिसके पास बेहिसाब दौलत थी, लेकिन उसने अपनी जिंदगी भिखारियों की तरह गुजारी। इस अनोखे कारनामे की वजह से महिला का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 'दुनिया के सबसे कंजूस व्यक्ति' के तौर पर दर्ज हो गया।
2 min read
Sep 05, 2026
world most miserly woman
दुनिया की सबसे कंजूस महिला हेटी ग्रीन (इमेज सोर्स- Chatgpt)

साधारण शब्दों अगर आपसे कोई पूछे कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक कंजूस कौन है, तो इस सवाल का जवाब देने के लिए आप असमंजस में पड़ जाएंगे। वास्तम में एक महिला के नाम यह अनोखा रिकार्ड दर्ज है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अमेरिका की हेटी ग्रीन का नाम 'दुनिया के सबसे कंजूस व्यक्ति' के तौर पर दर्ज है।

कौन थी हेटी ग्रीन?

दुनिया की सबसे कंजूस महिला का खिताब पाने वाली हेटी ग्रीन का पूरा नाम हेन्रिएटा हाउलैंड रॉबिन्सन था। एक दौर में हेटी ग्रीन अमेरिका की सबसे अमीर महिलाओं में गिनी जाती थीं, लेकिन इसके बावजूद उनके हिस्से आया दुनिया की सबसे कंजूस महिला का खिताब। उनका ननिहाल न्यू इंग्लैंड के सबसे अमीर परिवारों में गिना जाता था। साल 1865 में जब हेटी ग्रीन के पिता और मौसी का निधन हुआ तो वो सीधे तौर पर 1,00,00,000 डॉलर की संपत्ति की मालकिन बन गईं।

शादी के बाद पति से पैसों के मामले अलग रखे

जुलाई 1867 में हेटी ग्रीन ने एडवर्ड एच. ग्रीन से शादी की और शादी के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अपने पैसों से जुड़े मामलों को एकदम अलग-अलग रखा। तब से पति की मृत्यु हो जाने तक इस महिला ने अपने पैसे का प्रबंधन अकेले संभाला।

बड़े-बड़े निवेशक भी बन गए थे कर्जदार

कहा जाता है कि हेटी ग्रीन वॉल स्ट्रीट की भयंकर ऑपरेटर बन गई थीं, जिसके पास सरकारी बॉन्ड, रेलवे और बाकी शेयर्स के अलावा लोगों को उधार देने के लिए भारी नकद भी रहता था। जब दुनिया ने साल 1907 में पहला आर्थिक संकट देखा तब बहुत बड़े-बड़े निवेशक भी हेटी के कर्जदार बन गए थे।

संपत्ति बढ़ने के साथ कंजूस होती गईं हेटी ग्रीन

हेटी ग्रीन की संपत्ति लगातार बढ़ रही थी और उतनी ही उनमें कंजूसी करने की आदत बढ़ती जा रही थी। इस वजह से उन्हें वॉल स्ट्रीट की चुड़ैल कहा जाने लगा। उन्होंने अपने बेटे और बेटी के साथ एक सस्ते से मकान में रहना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक जीवन से दूरी बनाते हुए पैसों का किसी तरह का दिखावा भी बंद कर दिया। अपनी इन्हीं अजीबो-गरीब हरकतों के चलते हेटी उस दौर में अखबारों में चर्चा का विषय भी बनीं। इतना ही नहीं, उनकी कंजूसी को लेकर तरह-तरह की अफवाहे तक फैलाई जाने लगी थीं।

कंजूसी ने कटवा दिया बेटे का एक पैर

हेटी ग्रीन से जुड़ी तरह-तरह की कहानियों में एक कहानी यह भी थी कि एक बार उनके बेटे का एक पैर घायल हो गया था। उन्होंने उस पैर का इलाज करवाने के बजाय डॉक्टर को पैसे देने से ही मना कर दिया और इसकी वजह से पैर तक कटवाना पड़ा। कहा जाता है कि उन्होंने अपना इलाज के लिए अच्छे अस्पतालों में जाने की जगह चैरिटी क्लिनिक विकल्प चुना था। लोग अक्सर उन्हें फटे-पुराने कपड़ों में देखा करते थे।

Updated on:
05 Sept 2026 09:31 pm
Published on:
05 Sept 2026 09:30 pm