राजनीति

CM पद की शपथ लेने से पहले केजरीवाल का ट्वीट- ‘मैं आपका बेटा, आशीर्वाद देने आइएगा’

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्वीट कर शहर के लोगों को इस अवसर पर आमंत्रित किया

2 min read
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली।आम आदमी पार्टी ( AAP ) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने रामलीला मैदान ( Ramlila Maidan ) में मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्वीट कर शहर के सभी लोगों को इस अवसर पर आमंत्रित किया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि आज तीसरी बार दिल्ली के सीएम के रूप में शपथ लूंगा।

अपने बेटे को आशीर्वाद देने रामलीला मैदान जरूर आइएगा।

आम आदमी पार्टी ( AAP ) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ( ( Arvind kejriwal ) रविवार को रामलीला मैदान ( Ramlila Maidan ) में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने यातायात और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर विशेष प्रबंध किए गए हैं। यातायात और सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक यह प्रबंध लागू रहेंगे।

केजरीवाल रामलीला मैदान में अपने छह मंत्रियों के मंत्रिमंडल के साथ शपथ ले रहे हैं। आप को दिल्ली के चुनावों में भारी जनादेश मिला। इसने 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटें जीती।

Updated on:
16 Feb 2020 10:28 am
Published on:
16 Feb 2020 10:23 am