राजनीति

रामलीला मैदान से बोले केजरीवाल- गांव में फोन कर बोल दो, हमारा बेटा फिर मुख्यमंत्री बन गया

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के CM के रूप में शपथ ग्रहण की दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने यहां रामलीला मैदान में केजरीवाल को शपथ दिलाई
less than 1 minute read
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल
AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ( AAP ) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

वह लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ( Anil Baijal ) ने यहां रामलीला मैदान ( Ramlila Maidan ) में आयोजित भव्य समारोह में अरविंद केजरीवाल ( arvind kejriwal ) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज आपके बेटे ने तीसरी बार शपथ ली है। यह मेरी नहीं आपकी जीत है।

यह एक-एक मां और एक-एक बहन और एक-एक युवा की जीत है। यह एक-एक छात्र की जीत है। यह हर दिल्ली वाले और एक-एक परिवार की जीत है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि पिछले पांच सालों में हमारी कोशिश रही है कि कैसे हम एक-एक परिवार और एक-एक सदस्य की जिंदगी में राहत ला सकें।

कैसे हम दिल्ली का विकास कर सकें। अगले पांच सालों में भी यही प्रयास जारी रहेगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि अपने-अपने गांव में फोन कर बोले दो, हमारा बेटा फिर मुख्यमंत्री बना गया है। अब चिंता की कोई बात नहीं है।

Updated on:
16 Feb 2020 01:42 pm
Published on:
16 Feb 2020 12:43 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश

‘आस्तीन के सांप, सरकार कुचलना जानती है’: आमिर खान के भांजे इमरान पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, US फंडिंग को लेकर ये कहा

Rajasthan : नेहा बोरा, INDI गठबंधन और इमरान खान मामले पर शेखावत का सीधा जवाब, बताया-पंचायत चुनाव रिजल्ट पर क्या कहेगी कांग्रेस