CG Election 2023 : प्रदेश में भाजपा की सत्ता बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक सबसे ज्यादा दौरा कर चुके हैं।
रायपुर। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश में भाजपा की सत्ता बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक सबसे ज्यादा दौरा कर चुके हैं। इधर, कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भी लगातार प्रदेश दौरा जारी है। पीएम मोदी ने सभी दौरे में आमसभा को संबोधित कर छत्तीसगढ़वासियों को करोड़ों की सौगात दिए। प्रदेश में अपनी सियासत जमाने भाजपा जोरों-शोरों से तैयारी कर रही है। अब देखना है कि, छत्तीसगढ़ में कमल का फूल खिलेगा या एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी...
पीएम मोदी अब तक 4 बार छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके है...
विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले पीएम मोदी रायपुर में आमसभा को संबोधित कर छत्तीसगढ़ के जनता को 7600 करोड़ के कई योजनाओं की सौगात दी। इसके बाद बिलासपुर, रायगढ़ और जगदलपुर में करोड़ों रुपए विकास कार्यों और नई योजनाओं का लोकार्पण किया।
अमित शाह ने दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर का किया दौरा
प्रदेश में भाजपा की सियासत जमाने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह निरंतर दौरे पर है। कार्यकर्ताओं को निर्देश देने, अहम बैठकों और पार्टी के दिग्गज नेताओं को चुनावी टारगेट देने अमित शाह ने कई बार प्रदेश का दौरा किया है।
राहुल गांधी आए बिलासपुर
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस की सियासत मजबूत करने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने प्रदेश का दौरा किया। इस दौरान राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता बिलासपुर से रायपुर तक ट्रेन से सफर किए।
प्रियंका गांधी ने दुर्ग और कांकेर का किया दौरा
राष्ट्रिय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पहले दुर्ग आईं थी। जहां महिला सम्मलेन के कार्यक्रम को संबोधित कर कांग्रेस में माहौल बनाईं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने कांकेर में 'पंचायत राज महासम्मेलन' के कार्यक्रम में 866 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी।
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आए छत्तीसगढ़
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल करवाने के प्रयास में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अब तक दो बार प्रदेश का दौरा किया। बिअलसपुर में सभा को संबोधित कर आवास योजना का लोकार्पण किया। इसके बाद रायपुर में 'भरोसे का सम्मेलन' के कार्यक्रम में शामिल हुए।