18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब में AAP सरकार पर BJP का हमला, कहा- कार्यकाल पूरा होने से पहले ही खो चुकी है जनादेश

Punjab Assembly Elections 2027: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे से पहले बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या खत्म करने, युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की मांग की।
2 min read
Google source verification
Punjab Assembly Elections 2027

बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने AAP सरकार पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। वहीं अमित शाह के दौरे से पहले राज्य की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही जनादेश खो चुकी है। 

उन्होंने यह भी कहा कि नशे की समस्या से जूझ रहे पंजाब को युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए मजबूत नेतृत्व और निर्णायक कार्रवाई की जरूरत है।

नशे के खिलाफ ठोस कदम उठाने की अपील

बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे का स्वागत किया। उन्होंने राज्य में नशीले पदार्थों की समस्या को गंभीर बताते हुए इसके खिलाफ ठोस कदम उठाने की अपील की।

बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पंजाब 20 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करता है। ऐसे समय में, जब पंजाब नशे के गंभीर संकट से जूझ रहा है, हमें निर्णायक कार्रवाई, मजबूत नेतृत्व और अपने युवाओं व भविष्य को सुरक्षित करने के दृढ़ संकल्प की जरूरत है। पंजाब की AAP सरकार अपना कार्यकाल पूरा होने से काफी पहले ही जनादेश खो चुकी है।

लोगों को मोदी सरकार का साथ देने की अपील

उन्होंने पंजाब के लोगों से नशामुक्त राज्य बनाने के अभियान में मोदी सरकार का साथ देने की अपील भी की। बिट्टू ने कहा कि सभी पंजाबियों को अमित शाह के नेतृत्व में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के सामूहिक प्रयास में सहयोग करना चाहिए, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

नशे और कानून-व्यवस्था को लेकर अमित शाह ने भी उठाए सवाल

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में नशे, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध की बढ़ती चुनौतियों को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या और दिड़बा में एक व्यक्ति की आत्महत्या की घटना का जिक्र करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई।

शाह ने कहा था कि गृह मंत्रालय इन दोनों मामलों में पंजाब सरकार से औपचारिक रिपोर्ट मांगेगा। उन्होंने सवाल किया कि आखिर राज्य के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा।

BJP ने पंजाब को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने का किया वादा

अमित शाह ने पंजाब की जनता के सामने BJP का संकल्प दोहराते हुए कहा था कि अगर पार्टी राज्य में सरकार बनाती है, तो नशे और गैंगस्टरवाद के खिलाफ पूरी ताकत से कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि BJP का लक्ष्य पंजाब को नशामुक्त, गैंगस्टरवाद से मुक्त और सुरक्षित राज्य बनाना है। इसके साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और कानून का शासन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग