
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Election Result 2020 ) के परिणाम धीरे-धीरे अब साफ होता जा रहा है। एनडीए अब महागठंबधन से आगे निकल चुका है। इससे पहले तमाम एक्जिट पोल ( Exit Polls ) में राजद नेता तेजस्वी यादव ( Tejashvi Yadav ) के नेतृत्व में पांच दलों के महागठबंधन ( Mahagathbandhan ) को बड़ी जीत हासिल होने का अनुमान व्यक्त किया गया था।
लेकिन राजद के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्यमंत्री तेजप्रताप यादव ( Tejpratap yadav ) ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र (Hasanpar assembly seat) से पीछे चल रहे हैं।
तेजप्रताप यादव अपनी पिछली सीट महुआ को छोड़ समस्तीपुर (Samastipur) जिले के हसनपुर सीट से किस्मत आजमा रहे हैं।
JDU+ गठबंधन बहुत से आगे
अभी तक के रूझानों के अनुसार, एनडीए महागठबंधन से काफी आगे निकल गई है। एनडीए बहुत के आंकड़े को पार करते हुए 132 सीटों पर आगे चल रही है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 132 सीटों पर एनडीए आगे है। इसमें भाजपा 73 सीटों पर आगे है, जबकि जेडीयू 50 सीटों पर आगे है। वहीं महागठबंधन 100 सीटों से नीचे सिमटती नजर आ रही है।