Delhi Deputy CM OSD Arrest पर गर्माया राजनीति BJP सांसद परवेश वर्मा ने लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 ( Delhi Assembly Election ) के लिए मतदान में अब महज चंद घंटों का वक्त बचा है और उससे पहले सियासी संग्राम चरम पर पहुंच गया है। अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ( Manish Sisodiya ) ने शाहीन बाग पर दिए विवादित बयान को लेकर भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ कानूनी नोटिस भेजा है।
सिसोदिया के ओएसडी के गिरफ्तार होने के बाद भाजपा सांसद ने कहा था कि रिश्वत का पैसा सिसोदिया तक भी पहुँच रहा है। इसी पैसे से वह चुनाव लड़ रहे हैं और शाहीनबाग में प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिलवा रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली सरकार के एक अधिकारी गोपाल कृष्ण माधव को केंद्रीय जांच एजेंसी ( Central Bureau of Investigation ) ने गिरफ्तार किया है, इसके बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी सांसद परवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बीजेपी सांसद ने कहा है कहा है कि OSD तो नाम होता है, जो उसके मालिक हैं, जो हमारे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हैं, ये सारे पैसे उनकी जेब में जाते हैं। फिर इन्हीं पैसों से वो शाहीन बाग में बिरयानी पहुंचाते हैं।
ये पहला आरोप नहीं था। इससे पहले भी बीजेपी नेताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को लेकर तीखे हमले बोले। बीेजपी नेता और बीजेपी आइटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को निशाने पर लेते हुए ट्वीट किया है- भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए आंदोलन से जन्मी पार्टी, भ्रष्टाचार पर खत्म होगी।
आपको बता दें कि गिरफ्तार अधिकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिसर ऑन स्टेशल ड्यूटी हैं।
उधर, इस ट्वीट का जवाब देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा- मुझे पता चला है कि सीबीआइ ने एक GST इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफ़िस में बतौर OSD भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए।