राजनीति

भाजपा सासंद सुब्रमण्यम स्वामी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- ईमानदार अफसरों का हो रहा उत्पीड़न

सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा है कि 360 डिग्री प्रोफाइलिंग की खराब प्रक्रिया के कारण ईमानदार अधिकारियों के प्रमोशन में बाधा आ रही है।
2 min read
• •
Updated: 24 May 2018, 4:56 PM IST
Subramaniam
भाजपा सासंद सुब्रमण्यम स्वामी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- ईमानदार अफसरों का हो रहा उत्पीड़न

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा सांसद ने कहा कि मोदी सरकार में ईमानदार अफसरों की उपेक्षा हो रही है। यही नहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने सीधा आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार में ईमानदार अधिकारियों के प्रमोशन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा सांसद ने पीएम मोदी से प्रमोशन प्रकिया में हो रही गड़बड़ी रोकने की अपील की है।

प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने गुरुवार को ट्वीट कर केन्द्र सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा है कि 360 डिग्री प्रोफाइलिंग की खराब प्रक्रिया के कारण ईमानदार अधिकारियों के प्रमोशन में बाधा आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रमोशन के लिए केवल योग्यता ही मापदंड होना चाहिए। भाजपा सांसद ने ट्वीट कर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले की हस्तक्षेप करने की मांग भी की। वहीं, भाजपा सांसद के इस ट्वीट पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं हैं। एक पूर्व पायलट विपुल सक्सेना ने भाजपा सांसद के बयान का समर्थन कर 360 डिग्री प्रोफाइलिंग को पुरानी प्रक्रिया बताया है और कहा है कि यह प्रैक्टिस दुनिया के किसी देश में चलन में नहीं है।

क्या है 360 डिग्री परीक्षण प्रक्रिया

आपकों बता दें कि केन्द्र सरकार ने अफसरों की नियुक्ति और प्रमोशन के लिए 360 डिग्री परीक्षण प्रक्रिया लागू की है। इस प्रक्रिया के तहत एक समिति संबंधित अफसर की नेतृत्व क्षमता, कार्यशैली,ईमानदारी,अधीनस्थों के प्रति व्यवहार व तृत्व क्षमता को परखती है। इसके बाद समिति अपनी रिपोर्ट केन्द्रीय समिति के सामने प्रस्तुत करती है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही इन अफसरों की नवीन तैनाती व प्रमोशन तय किया जाता है। जबकि कुछ अधिकारी इस प्रक्रिया से असंतोष हैं और इस पर संदेह जताते हैं।

Published on: