Bihar Assembly Election से पहले सियासी दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने जनशक्ति पार्टी ( LJP ) पर निशाना साधा है
नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) से पहले सियासी दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने जनशक्ति पार्टी ( LJP ) पर निशाना साधा है। भाजपा ने लोजपा को वोट कटवा पार्टी की संज्ञा दी है। भाजपा की ओर से पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ( Sambit Patra ) ने कहा कि लोजपा अपने अस्तित्व को बचाने में जुटी है। आपको बता दें कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ( BJP spokesperson Sambit Patra )
बिहार विधानसभा चुनाव में राजग से अलग हुई लोजपा से रिश्ते पर सफाई दे रहे थे।
अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही लोजपा
इस दौरान संबित पात्रा ने कहा कि बिहार में लोजपा के साथ उनकी पार्टी का कोई रिश्ता नहीं है। बिहार में भाजपा की कोई बी, सी और डी टीम नहीं है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जिस प्रकार से लोजपा के नेताओं द्वारा आज सुबह से नाना प्रकार के इंटरव्यू भिन्न-भिन्न जगहों पर दिए जा रहे हैं, वह अपने आप में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हम इसकी निंदा करते हैं।" भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि बिहार में चुनाव लोकतंत्र, विकास और स्थिरता के लिए हो रहा है। यहां भाजपा अपनी स्थिरता के साथ-साथ बिहार की स्थिरता और लोकतंत्र के लिए चुनाव लड़ रही है। जबकि लोकजन शक्ति पार्टी केवल अपने अस्तित्व के लिए चुनावी मैदान में है।
बिहार चुनाव में भाजपा की कोई बी टीम नहीं
संबित पात्रा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि बिहार में भाजपा का नीतीश कुमार की जेडीयू, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी का ही गठबंधन है। इसलिए बिहार चुनाव में भाजपा और इस गठबंधन की कोई बी टीम है और न ही सी और डी टीम है। आपको बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का तीन चरणों में चुनाव कराया जाना तय हुआ है। चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी।