
CG Politics News: दशहरे के दिन भाजपा विधायक रेणुका सिंह द्वारा सरकार को लेकर दिए गए विवादित बयान से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके विवादित बयान से राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा हुआ है। रेणुका सिंह के बयान को लेकर भाजपा अब उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांग सकती है। सरकार के कई मंत्री और विधायकों ने भी उनके इस बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की है। वहीं, कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने उनके बयान का समर्थन किया है। बता दें कि सोनहत में रावण दहन के कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रेणुका सिंह ने कहा था कि सरकार में भी रावण है।
पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव ने रेणुका सिंह के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि रेणुका सिंह जिस बात को कह रही हैं वह उस परिप्रेक्ष में एकदम सही है कि अच्छाई और बुराई हम सभी में है। प्रभु राम और रावण का एक समयकाल था वह तो समाप्त हुआ फिर आज क्या है, प्रासंगिक हमारे अंदर की अच्छाई और बुराई है, जिसमें लगातार संघर्ष बना रहता है।
सिंहदेव ने कहा कि हर व्यक्ति अपनी बुराई के ऊपर जीत हासिल करने के लिए प्रयास करता होगा, ऐसा हम सब मानते हैं। इस परिप्रेक्ष में रेणुका सिंह ने कहा कि जो बिलकुल सही है। गुण और अवगुण हर जगह विद्यमान है, वह चाहे शासन हो या समाज। रेणुका सिंह ने व्यापक दृष्टिकोण लेकर बात कही है।