राजनीति

CG Politics: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष साव ने किया पलटवार,कहा- मुख्यमंत्री बघेल पर खरगे को भरोसा नहीं, झांसे में आकर लगा रहे अनर्गल आरोप

Arun Sao attacked Mallikarjun Kharge: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 19 हजार करोड़ की मदद रोकने के आरोप पर पलटवार किया है।
less than 1 minute read
Sep 09, 2023
State President Arun Sav hit back at Kharge's allegations,
प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने खरगे के आरोपों पर किया पलटवार

Arun Sao attacked Mallikarjun Kharge: रायपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 19 हजार करोड़ की मदद रोकने के आरोप पर पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, खरगे को अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा (Arun Sao) नहीं है।

चुनावी समय में उप मुख्यमंत्री की नियुक्ति उन्होंने स्वयं की है। उस मुख्यमंत्री के झांसे में आकर अनर्गल आरोप लगाने के पहले खड़गे को तथ्यों से अवगत होना चाहिए। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। इसलिए उन्हें ससम्मान कह रहे हैं कि वह (CG Politics News) भूपेश बघेल की बातों में आकर अपनी गरिमा न गिराएं और कांग्रेस अध्यक्ष पद की प्रतिष्ठा का अवमूल्यन न होने दें।

भूपेश के झूठ के कारण भरोसा नहीं

साव ने कहा, भूपेश बघेल पौने 5 साल में इतना झूठ बोल चुके हैं कि प्रदेश की जनता को उन पर भरोसा नहीं होना स्वाभाविक है। उन पर तो स्वयं कांग्रेस को भी भरोसा नहीं है। साव ने कहा, भूपेश बघेल हर बार बकाया राशि के अलग-अलग आंकड़े पेश (CM Bhupesh Baghel) करते हैं। एक तरफ वे कहते हैं कि धान खरीदी में केंद्र सरकार कोई सहयोग नहीं करती।

दूसरी तरफ वह धान खरीदी की राशि में नुकसान के अंतर की रकम मांगने के लिए प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखते हैं। दो तरह की बातें करते हैं तो पहले खड़गे (Mallikarjun Kharge) को उनसे पूछ लेना चाहिए कि कौन सी बात सही है और कौन सी बात गलत है।

Updated on:
09 Sept 2023 12:44 pm
Published on:
09 Sept 2023 12:41 pm