राजनीति

कर्नाटक चुनाव परिणाम: राज्यपाल से मिले कुमारस्वामी, कांग्रेस-JDS मिलकर बनाएगी सरकार

कर्नाटक में नतीजों के अंतिम दौर में कांग्रेस भी सरकार बनाने की जद्दोजहद में है। जेडीएस के नेताओं ने भी राज्यपाल से मुलाकात की है।

2 min read

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए एक नया दांव खेल दिया है। कांग्रेस ने जेडीएस के नेता कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति जताई है। इसी बीच अब जेडीएस नेता कुमारस्वामी राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात के लिए राजभवन पहुंचे हैं। कुमारस्वामी कांग्रेस से मिले समर्थन के चलते राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे हैं। इससे पहले बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया।

सोनिया के कहने पर जेडीएस को दिया समर्थन

ये भी पढ़ें

LIVE कर्नाटक चुनाव परिणाम : सरकार के लिए अब राज्यपाल के पाले में गेंद, दोनों दलों ने पेश की दावेदारी

गौरतलब है कि सोनिया गांधी ने इस सिलसिले में गुलाम नबी आजाद से बात की थी। सोनिया ने कहा था कि कुमारस्वामी को सीएम बनाने पर कांग्रेस राजी है। सोनिया ने गुलाम नबी आजाद से तत्काल देवगौड़ा से बात करने को कहा था। इधर जेडीएस ने कांग्रेस का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

देवगौड़ा ने भी दिया था संकेत

गौरतलब है कि चुनाव परिणाम से पहले जेडीएस के मुखिया एचडी देवगौड़ा ने कहा, 'फिलहाल अभी वह किसी भी चीज को स्वीकार करने या फिर खारिज करने की स्थिति में नहीं हैं। 15 मई को वोटों की गिनती है और उसके बाद देखते हैं कि क्या नतीजा आता है।' बता दें कि एग्जिट पोल्स के नतीजे भी सामने आ चुके है। एग्जिट पोल में जनता दल (सेकुलर) को किंग मेकर बताया जा रहा है। जनता दल ने गठबंधन के संकेत भी दे दिए हैं।देवगौड़ा के इस बयान से ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि वह गठबंधन सरकार का हिस्सा बन सकते हैं। बता दें कि इससे पहले चुनाव के दौरान देवगौड़ा कई बार कह चुके थे कि जेडीएस का किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होगा।

बीजेपी की धमाकेदार एंट्री

गौरतलब है कि शुरुआती रुझानों में भाजपा 104 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस 75 सीटों पर जबकि 39 स्‍थानों पर जेडीएस आगे है। करीब 10 सालों बाद दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी का एक बार फिर धमाकेदार एंट्री हुई है। वहीं, अब तक के रुझानों से कर्नाटक में भाजपा की सरकर बनते हुए साफ दिखाई दे रही है। जैसे-जैसे परिणाम सामने आ रहे हैं, भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यालय से लेकर सड़कों पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

माता सीता का आशीर्वाद तो नहीं बना कर्नाटक में ‘राम भक्तों’ की जीत का कारण?
Updated on:
15 May 2018 02:31 pm
Published on:
15 May 2018 05:29 pm
Also Read
View All
Congress CM ROW: आलाकमान से मिल गया ग्रीन सिग्नल? गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया, ब्रेकफास्ट पर बुलाए मंत्री

ममता बनर्जी को लग सकता है झटका! BJP की बैठक में शामिल हुईं सांसद काकोली घोष; CM शुभेन्दु से भी मिली

TS Singhdev on Hunger Strike: भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर एफआईआर का कर रहे हैं विरोध

Chhattisgarh Congress Protest: फिर साथ नजर आई जय-वीरू की जोड़ी, धरने पर दोनों के बीच में बैठे दीपक बैज, कहा- तो करेंगे उग्र आंदोलन

महाराष्ट्र में ‘शिंदे ब्रांड’ का जलवा! एक महीने में दूसरी बड़ी पार्टी का शिवसेना में हो सकता है विलय