27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव में सीएम योगी ने जिन सीटों पर किया प्रचार, वहां बीजेपी का यह रहा हाल

Karnatka Vidhan Sabha Election Result 2018 : जानिए कौन सी सीट पर सीएम योगी ने किया था चुनाव प्रचार, भगवा पार्टी का क्या रहा हाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 15 May 2018, 1:56 PM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

वाराणसी. कर्नाटक चुनाव का परिणाम सबके सामने आ गया है। बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने वाला है। पीएम नरेन्द्र मोदी व बीजेपी राष्र्टीय अध्यक्ष अमित शाह ने जो रणनीति बनायी थी वह कामयाब हो गयी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कर्नाटक चुनाव में जाकर दमदार चुनाव प्रचार किया था। कर्नाटक के निर्वतमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सीएम योगी पर तंज कसा था कि यूपी में तूफान से पीडि़त लोगों को छोड़ कर आपके सीएम यहां पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं इसके बाद सीएम योगी को चुनाव प्रचार बीच में छोड़ कर वापस आना पड़ा था। कर्नाटक चुनाव परिणाम से स्थिति साफ हो चुकी है ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि जिन सीटों पर सीएम योगी ने चुनाव प्रचार किया था वहां पर बीजेपी का क्या हाल रहा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी की थी वर्षों से नजर, अब बीजेपी ने इस नेता को दिया बड़ा इनाम



कर्नाटक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुल ३३ सीटों पर चुनाव प्रचार किया था और इन सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सीएम योगी ने इन सीटों पर विकास पर हिन्दू कार्ड खेला था जिसका सीधा फायदा बीजेपी को होता दिखा रहा है। बीजेपी ने सीएम योगी को स्टार प्रचारक के तौर पर भेजा था और सीएम योगी ने बीजेपी के विश्वास पर खरे उतरते हुए सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी को आगे कर दिया है। सीएम योगी को नाथ संप्रदाय से जुड़ी सीटों पर अपना जादू चला कर दिखा दिया है कि गोरखपुर व उपचुनाव में मिली हार के बाद जो लोग सीएम योगी के कमजोर होने की बात कह रहे थे वह दावे अब फुस्स हो चुके हैं।
यह भी पढ़े:-बीजेपी दे सकती है सहयोगी दल को बड़ा झटका, अखिलेश यादव भी रख रहे इस पार्टी पर नजर

तीन से 10 मई तक सीएम योगी ने किया था चुनावी दौरा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन मई से 10 मई तक चुनावी दौरा किया था। सीएम योगी कर्नाटक के मठों में गये थे जहां पर नाग संप्रदाय के अनुयायियों की संख्या बहुत अच्छी है जिसका सीधा फायदा बजीेपी को मिलता हुआ दिख रहा है। सीएम योगी ने सिरसी, ब्लेहोंनुरु, होनाल्ली, बेलूर, सागर, हलियाला, मुडेबिहाला, धारवाड, मुंधोल, टेरडाल, भालकी, हुमानाबाक, खानपुर, गोकाक, बेलगाम, यमाकनामराडी, भटकल, सुलिया, हासपेट, विराजपेट, चदाचन आदि सीटों पर सीएम योगी ने चुनाव प्रचार किया था और अभी तक की सूचना के आधार पर इन सभी सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं।
यह भी पढ़े:-शनिदेव के दर्शन के समय मंदिर में भूल कर नहीं करें यह काम, नहीं तो बर्बाद हो जायेगा जीवन

देश में बढ़ा हो रहा सीएम योगी का कद
सीएम योगी का कद अब देश कर राजनीति में बढ़ा होता जा रहा है। गुजरात के त्रिपुरा चुनाव में भी सीएम योगी ने जमकर चुनाव प्रचार किया था और इन सभी जगहों पर बीजेपी को जीत मिली है। खास बात यह है कि कर्नाटक में सीए योगी ने हिन्दी में ही चुनावी सभाओं को संबोधित किया था इसके बाद भी सीएम योगी का जादू चला और कर्नाटक में बीजेपी को जीत मिली।
यह भी पढ़े:-कर्नाटक चुनाव परिणाम को लेकर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, बीजेपी के साथ कांग्रेस में मची खलबली