27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MLC Election: 34 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, वाराणसी में शुरू हुई मतगणना, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

UP Politics News: उत्तर प्रदेश में हुए एमएलसी चुनाव के बाद अब नतीजे की बारी है। वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए पहाड़िया मंडी में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Vijendra Mishra

•

Updated: 27 Oct 2026, 8:02 AM IST

Varanasi latest news

मतगणना स्थल पर मौजूद अधिकारी

MLC Election UP: उत्तर प्रदेश में हुए एमएलसी चुनाव के बाद अब नतीजे की बारी है। वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए पहाड़िया मंडी में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। आठ जिलों के मतदाता अब 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं। इस दौरान आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी जारी हो चुका है। रविवार और सोमवार की रात मंडी में समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने देर रात हंगामा किया और आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरे कुछ देर तक बंद किए गए। वहीं, बार-बार लाइट काटी जा रही थी। सपा का आरोप है कि चुनाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में सपा कार्यकर्ता ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।

स्ट्रांग रूम से निकली गई मत पेटिका

बता दें कि वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए आठ जिलों में 3,23,447 मतदाता पंजीकृत थे जिन्होंने मतदान किया है और इस चुनाव के लिए 34 प्रत्याशी मैदान में है, जिनकी आज परीक्षा है। मतगणना स्थल पर इस कार्य के लिए दोनों निर्वाचन क्षेत्र की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। बता दें कि वाराणसी खंड निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और बलिया जिला शामिल है। स्नातक सीट के लिए 24 और शिक्षक सीट के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मतदान के बाद इन आठ जिलों के बैलट बॉक्स पहाड़िया मंडी में स्ट्रांग रूम में रखे गए थे। मंगलवार को सुबह 8 बजे चुनाव अधिकारियों की देखरेख में इन बैलट बॉक्स को निकाला गया, जिसके बाद बैलेट पेपर की मतगणना शुरू हो गई? यह पूरी मतगणना निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है। मतगणना स्थल पर सिर्फ उन्हीं लोगों को अनुमति दी जा रही है जिनके लिए जिला प्रशासन की तरफ से पास की व्यवस्था कराई गई है। इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान भी मतगणना स्थल लगाए पर किए गए हैं। डीसीपी वरुणा राजेश पांडे ने बताया कि मत पेटियों को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था। उन्होंने बताया कि इसमें पीएसी के 27 जवानों को 24 घंटे सुरक्षा में तैनात किया गया था। किसी भी प्रकार से गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दो बार से जीत रही सपा

वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी सीट पर सपा के निर्वतमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा और बीजेपी के पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। इससे पहले भी केदारनाथ सिंह बीजेपी की तरफ से एमएलसी चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन लगातार दो बार से सपा के आशुतोष सिन्हा चुनाव जीत रहे हैं। 2020 में आशुतोष सिन्हा को 26335 मत मिले थे, जबकि केदारनाथ सिंह को 22685 मत मिले थे। हालांकि केदारनाथ सिंह के हार के बावजूद भी बीजेपी ने उनके ऊपर भरोसा जताया है और एक बार फिर से उन्हें एमएलसी चुनाव का टिकट दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग