राजनीति

लोकसभा चुनाव 2019: मतगणना से पहले राहुल गांधी ने बुलाई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक, हलचल तेज

बुधवार को कांग्रेस नेताओं की राहुल गांधी ने बुलाई बैठक बदलते सियासी समीकरण पर चर्चा संभव अमित शाह आज करेंगे पार्टी प्रवक्‍ताओं से बातचीत
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2019, 4:15 PM IST
rahul
लोकसभा चुनाव 2019: मतगणना से पहले राहुल गांधी ने बुलाई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक, हलचल तेज

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे गुरुवार को आएंगे। लेकिन परिणाम आने से ठीक एक दिन पहले यानि बुधवार को कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बुधवार को बैठक में लोकसभा चुनाव परिणाम और सियासी हलचलों पर विचार विमर्श होगा। राहुल गांधी द्वारा अचानक बैठक बुलाने के बाद से पार्टी नेताओं में चुनाव परिणाम और बदलते सियासी माहौल को लेकर हलचल तेज हो गई है।

शाह करेंगेे पार्टी प्रवक्‍ताओं सेे बात

दूसरी ओर मंगलवार को राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगियों को शाही डिनर देने के बाद बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी प्रवक्ताओं की मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली भी शामिल होंगे।

एनडीए खेमे खुशी की लहर

बता दें कि एग्जिट पोल में भारी बहुमत मिलने के अनुमान से एनडीए के नेता काफी खुश हैं। वहीं विपक्ष दल एग्जिट पोल्‍स के रुझानों से परेशान है। विपक्ष के विभिन्न दल अपने-अपने सियासी समीकरण और गुणा-गणित करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव के नतीजे आने के 24 घंटे पहले पदाधिकारियों की मीटिंग बुलाई है।

Updated on:
22 May 2019, 4:15 PM IST
Published on: