Shiv Sena Vs BJP: महाराष्ट्र में सातारा जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के चुनाव नतीजों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। सातारा जिले के पाटण सोसायटी निर्वाचन क्षेत्र में राज्य के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री शंभूराज देसाई ने बाजी मार ली है। उन्होंने अपने पारंपरिक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और भाजपा नेता सत्यजीतसिंह पाटणकर को हराकर जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में शंभूराज देसाई को 58 वोट मिले, जबकि सत्यजीतसिंह पाटणकर को 46 वोटों से संतोष करना पड़ा।