3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्री-रिलीज में 665 करोड़ कमाकर भी मुश्किल में King? क्या ‘छावा’ और ‘जेलर 2’ को पछाड़ पाएंगे किंग खान

King Movie OTT Rights: शाहरुख खान की 'किंग' ने प्री-रिलीज डील्स से कथित तौर पर 665 करोड़ कमाए हैं। लेकिन 550 करोड़ के बजट के बीच फिल्म को लागत निकालने के लिए करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन करना होगा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 3 Nov 2026, 12:24 PM IST

Shah Rukh Khan

शाहरुख की 'किंग' तोड़ पाएगी 'छावा' का रिकॉर्ड (सोर्स: IMDb)

Shah Rukh Khan Upcoming Movie King: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म 'किंग' (King) रिलीज से पहले ही करोड़ों का कारोबार कर चुकी है। फिल्म ने ओवरसीज, भारतीय डिस्ट्रीब्यूशन, ओटीटी, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स की डील से कथित तौर पर 665 करोड़ जुटाए हैं। इसके बावजूद फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चुनौती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 550 करोड़ की कुल लागत निकालने और डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए मुनाफे का रास्ता बनाने के लिए फिल्म को दुनियाभर में लगभग 800 करोड़ की कमाई करनी होगी। ऐसे में सवाल है कि क्या शाहरुख खान की 'किंग' 'छावा' और 'जेलर 2' जैसी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ पाएगी?

शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला गाना रिलीज किया था। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है। साल 2023 की ब्लॉकबस्टर 'पठान' के बाद शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं।

'किंग' के राइट्स की करोड़ों में हुई डील

सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म के ओवरसीज राइट्स फर्स फिल्म्स ने खरीदे हैं। इसके लिए कंपनी ने कथित तौर पर 175 करोड़ की मिनिमम गारंटी दी है। इसे किसी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओवरसीज डील बताया जा रहा है। तो वहीं, फिल्म के भारतीय डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स पेन मारुधर को 250 करोड़ में बेचे गए हैं। ये भी किसी हिंदी फिल्म के लिए सबसे बड़ी डील्स में से एक है।

इसके अलावा, नेटफ्लिक्स ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स 150 करोड़ में खरीदे हैं। सैटेलाइट राइट्स की डील 25 करोड़ और म्यूजिक राइट्स की डील 65 करोड़ में हुई है। बतता दें, इन सभी डील्स को मिलाकर 'किंग' का प्री-रिलीज बिजनेस करीब 665 करोड़ बताया जा रहा है। इसके साथ ही, नेटफ्लिक्स के साथ हुई डील में एक शर्त भी शामिल है। इसके तहत फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के आधार पर स्ट्रीमिंग राइट्स की रकम घट या फिर बढ़ सकती है।

300 करोड़ से बढ़कर 400 करोड़ हुआ फिल्म का बजट

दरअसल, शुरुआत में 'किंग' का बजट करीब 300 करोड़ बताया गया था, जो शाहरुख की फिल्म 'जवान' के बजट के बराबर है। हालांकि, सैकनिल्क और पिंकविला के मुताबिक, प्रोडक्शन के दौरान फिल्म का बजट बढ़कर लगभग 400 करोड़ हो गया।

इसके अलावा, फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रमोशन और मार्केटिंग पर करीब 50 करोड़ खर्च कर रही है। शाहरुख खान की अनुमानित फीस को भी जोड़ दिया जाए तो फिल्म की कुल लागत करीब 550 करोड़ तक पहुंच सकती है। खबरों की मानें तो फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए करीब 800 करोड़ का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करना होगा। वहीं, डिस्ट्रीब्यूटर्स को मुनाफे में आने के लिए करीब 425 करोड़ की ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन फीस का आंकड़ा पार करना होगा।

'छावा' और 'जेलर 2' के बराबर कमाई का टारगेट

खबरों के अनुसार, शाहरुख खान की फिल्मों की घरेलू और विदेशी कमाई करीब 60:40 बताया गया है। इस हिसाब से 'किंग' को भारत में लगभग 400 करोड़ नेट यानी ₹500 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन करना होगा। इसके साथ ही, विदेशों में फिल्म को करीब ₹150 करोड़ नेट यानी 300 करोड़ ग्रॉस कमाने होंगे। इस तरह फिल्म का कुल ग्लोबल कलेक्शन लगभग 800 करोड़ होना चाहिए।

बता दें, ये आंकड़ा रजनीकांत की 'जेलर 2' के अब तक के कलेक्शन और विक्की कौशल की 'छावा' की कमाई के आसपास बताया गया है। यानी रिलीज से पहले शानदार डील्स हासिल करने के बावजूद 'किंग' के लिए बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल करना जरूरी होगा।

24 दिसंबर को रिलीज होगी 'किंग'

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी की 'डंकी' के बाद तीन साल से ज्यादा समय में यह शाहरुख खान की पहली रिलीज होगी।

फिल्म की एक खास बात ये भी है कि शाहरुख पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इनके अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अब देखना होगा कि शाहरुख खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने बड़े बजट और कमाई के टारगेट पर कितनी खरी उतरती है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन