3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी ने पुणेवासियों को दी दिवाली की सौगात, हिंजेवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो का किया उद्घाटन, 4 नई लाइनों की आधारशिला रखी

PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने पुणे में हिंजेवाड़ी-शिवाजीनगर पिंक लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया। साथ ही पुणे मेट्रो के दूसरे चरण की चार नई लाइनों की आधारशिला भी रखी। इस चरण पर करीब 13,500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 3 Nov 2026, 1:31 PM IST

PM Modi Pune Metro Inauguration

PM मोदी ने पुणेवासियों को दिया दिवाली का तोहफा (Photo: PIB/File)

Pune Metro Pink Line Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (3 नवंबर) को पुणेवासियों को दिवाली का बड़ा तोहफा देते हुए हिंजेवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया। करीब 8,300 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस मेट्रो लाइन को पिंक लाइन के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पुणे मेट्रो के दूसरे चरण की चार नई लाइनों- 2ए, 2बी, 4 और 4ए की आधारशिला भी रखी। इन चारों लाइनों पर करीब 13,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया और सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मराठी में पुणेवासियों सहित सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

हिंजेवाड़ीसे शिवाजीनगर तक 23 km का मेट्रो कॉरिडोर

पुणे मेट्रो की पिंक लाइन करीब 23 किलोमीटर लंबी है। यह मान से शुरू होकर जिला न्यायालय (डिस्ट्रिक्ट कोर्ट) मेट्रो स्टेशन तक जाती है। इस कॉरिडोर के शुरू होने से पुणे के प्रमुख आईटी हब हिंजेवाड़ी और शहर के महत्वपूर्ण व्यावसायिक एवं प्रशासनिक केंद्र शिवाजीनगर के बीच सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी।

इससे हिंजेवाड़ी आईटी पार्क में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह कॉरिडोर मौजूदा पुणे मेट्रो नेटवर्क से भी जुड़ेगा। इससे यात्रियों को शहर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। निजी वाहनों पर निर्भरता, सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में भी इस परियोजना से मदद मिलने की उम्मीद है।

महिलाओं के हाथ में होगी पूरी पिंक लाइन की कमान

पुणे मेट्रो की इस नई लाइन की सबसे खास बात यह है कि इसका संचालन पूरी तरह महिला ट्रेन ऑपरेटरों द्वारा किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण और सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिहाज से इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस कॉरिडोर की बिजली जरूरतों का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा करने की योजना है। इस तरह पिंक लाइन आधुनिक परिवहन के साथ पर्यावरण अनुकूल तकनीक को भी बढ़ावा देगी।

कल से शुरू होगी यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा

पिंक लाइन मेट्रो का उद्घाटन आज किया गया है, जबकि यात्रियों के लिए नियमित सेवा 4 नवंबर से शुरू होगी। शुरुआती चरण में 23 में से 17 स्टेशन यात्रियों के लिए खोले जाएंगे। शेष स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की योजना है।

मेट्रो से निवेश और रोजगार के नए अवसर बनेंगे: CM फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो के महत्व पर बात करते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा मेट्रो कॉरिडोर महाराष्ट्र में बनाए गए हैं। राज्य के 12 महानगरपालिका क्षेत्रों में मेट्रो सेवाएं संचालित हो रही हैं या शुरू होने वाली हैं। उन्होंने कहा, ''मेट्रो केवल आवागमन के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी इसकी बड़ी भूमिका है। मेट्रो के कारण निवेश आता है, रोजगार के अवसर पैदा होते हैं और एक नई इकोसिस्टम तैयार होती है।''

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़