2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Alert: महाराष्ट्र में अगले 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मुंबई-पुणे समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम

Maharashtra Weather Update: मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले तीन दिन तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बेमौसम बारिश की संभावना जताई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 2 Nov 2026, 5:24 PM IST

Maharashtra Weather Update

महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं (IANS File Photo)

IMD Weather Update: महाराष्ट्र में नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मुंबई, ठाणे और पालघर में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों यानी 2 से 6 नवंबर तक का जिला स्तर पर मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, 2 से 4 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके बाद 5 और 6 नवंबर को अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मुंबई, ठाणे और पालघर में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, मुंबई में अगले दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि पड़ोसी ठाणे जिले में भी 2 और 3 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पालघर में अगले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती है, उसके बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

हालांकि मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आने के आसार है।

पुणे और कोंकण में गरज-चमक के साथ बारिश

पुणे जिले में 2 नवंबर को कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने, गरज-चमक और भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 3 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 4 और 5 नवंबर को भी हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारों का अनुमान है। 6 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ जिले में 4 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकता है।

रत्नागिरी में आज कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3 और 4 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। 5 नवंबर को हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

सिंधुदुर्ग में अगले 24 घंटे के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3 नवंबर को भी आंधी-तूफान और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 4 और 5 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

नासिक, सातारा और कोल्हापुर में भी मौसम लेगा करवट

मौसम विभाग के मुताबिक, नासिक जिले और नासिक घाट क्षेत्र में 2, 3 और 4 नवंबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 5 नवंबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अहिल्यानगर में आज गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 3 और 4 नवंबर को भी बारिश के आसार है।

सातारा जिले में मंगलवार सुबह तक बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। 3 और 4 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश तथा 5 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना है। कोल्हापुर और पश्चिमी घाट के इलाकों में भी 2 से 4 नवंबर तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

मराठवाड़ा के इन जिलों में भी बारिश की संभावना

मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर और जालना में 4 नवंबर तक वज्रपात और हल्की बारिश का अनुमान है। परभणी और हिंगोली में 3 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश तथा 4 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना है। बीड में 2 नवंबर को हल्की बारिश और 3 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

नांदेड़ में अगले तीन दिन तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। लातूर और धाराशिव में 2 और 3 नवंबर को गरज-चमक के साथ बारिश तथा तेज हवाएं चल सकती हैं।

विदर्भ के कुछ जिलों में भी आंधी-तूफान की चेतावनी

विदर्भ के अधिकांश जिलों में फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं है। लेकिन चंद्रपुर और गढ़चिरौली में 3 और 4 नवंबर को कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

यवतमाल में भी 3 और 4 नवंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान है। वाशिम में 4 नवंबर को कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, नागपुर, गोंदिया, भंडारा, वर्धा, अमरावती, अकोला और बुलढाणा में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। IMD के पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 5 नवंबर से महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़