मौसम विभाग की मानें तो नवंबर में मौसम का मिजाज मिलाजुला रहने की उम्मीद है। इस महीने लोगों को गुलाबी सर्दी का मजा मिल सकता है, लेकिन हल्के बादलों के साथ-साथ मौसम में भी उतार चढ़ाव का दौर चलता रहेगा। पहले सप्ताह में फिर बादल दिखाई दे सकते हैं, लेकिन दूसरे सप्ताह से सर्दी की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ सकती है, वहीं आखिरी सप्ताह में कोहरा, कुहासा के साथ-साथ सर्दी में बढ़ोतरी हो सकती है। नवंबर में आमतौर पर रातें ठंडी होने लगती हैं और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आती है।