राजनीति

केंद्रीय मंंत्री जितेंद्र सिंह: आर्टिकल 370 को हटाने के बाद हमारा लक्ष्‍य पीओके को भारत में मिलाना है

MOS Jitendra Singh ने आर्टिकल 370 हटाने को ऐतिहासिक फैसला बताया नेताओं की गिरफ्तारी को न बनाएं बड़ा मुद्दा सभी की दुआओं और मेहनत के बल पर हटा आर्टिकल 370

2 min read
jitendra singh

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पाक अधिकृत कश्‍मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि फिलहाल जम्मू-कश्मीर (jammu kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) को कमजोर किया गया है। आगामी वर्षों में पीओके को भारत में मिलाने का काम किया जाएगा।

उन्‍होंने देश के अलग-अलग राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर अपने-अपने रुख को साफ करने के लिए कहा है।

विशेष दर्जा हटाना लोगों की खुशकिस्‍मती

पाक अधिकृत कश्‍मीर के मसले पर केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि अब हम सब को दुआ करनी चाहिए कि जल्द ही PoK का भारत में विलय हो जाए।

एमओएस जितेंद्र सिंह ( MOS Jitendra Singh) ने कहा कि जम्मू और कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद अब लोगों को अपने रहते पीओके (POK) के भारत में शामिल होने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

उन्होंने कहा है कि जम्‍मू-कश्‍मीर से विशेष दर्जा हटाया जाना हम लोगों का सौभाग्‍य है।

नेताओं की गिरफ्तारी को बड़ा मुद्दा न बनाएं

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आर्टिकल 370 को हटाए जाने को मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम करार दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की गिरफ्तारियों की आलोचना करने को लेकर कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि इसे अनावश्यक ही एक बड़ा मुद्दा बना दिया गया।

गिरफ्तार नेता जिम में पसीना बहा रहे हैं। आराम से पुस्तकें पढ़ रहे हैं। यहां तक कि हॉलीवुड मूवी आर्डर कर देख रहे हैं। इस बड़े फैसले में भी कुछ राजनीतिक पार्टियों ने सरकार का साथ नहीं दिया लेकिन फिर भी ये हम सब की दुआओं और मेहनत के बल पर संभव हो सका है।

Updated on:
19 Aug 2019 08:49 pm
Published on:
19 Aug 2019 03:20 pm