राजनीति

नीतीश मेरे बच्चों की बलि लेना चाहते थे: लालू

राजद प्रमुख लालू यादव ने मंगलवार को एक बार फिर नीतीश पर हमला बोला। लालू ने कहा कि नीतीश राजनीति के सबसे बड़े पलटूराम हैं। लालू ने आरोप लगाया कि नीतीश मेरे बच्चों की बलि लेना चाहते थे।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2017, 4:30 PM IST
Lalu Yadav
Lalu Yadav
नई दिल्ली। महागठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार पर राजद प्रमुख लालू यादव का हमला जारी है। मंगलवार को एक बार फिर लालू यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर नीतीश पर हमला बोला। लालू ने कहा कि नीतीश कुमार राजनीति के सबसे बड़े पलटूराम हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश मौका देखते ही पलट जाते हैं। लालू ने कहा कि मैंने नीतीश को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन उन्होंने बार-बार धोखा दिया है। लालू ने आरोप लगाया कि नीतीश मेरे बच्चों की बलि लेना चाहते थे। मैं नीतीश की फितरत का जानता हूं। लालू ने कहा कि मैं मुलायम सिंह के कहने पर ही नीतीश से जुड़ा।

टेक्सटाइल इंडस्ट्री को GST की वजह से हो रहा है काफी नुकसान, देखें वीडियो-


नीतीश के लिए बहुत कुछ किया
लालू यादव ने कहा कि एक समय नीतीश को कोई नहीं जानता था। छात्र आंदोलन के दौरान नीतीश को कोई नहीं जानता था। मैं ही नीतीश को जेपी आंदोलन के दौरान आगे लेकर आया था। लालू ने कहा कि मैं नीतीश को शुरू से ही जानता हूं। मैं नीतीश से सीनियर हूं। आज नीतीश को बोलते हुए भी शर्म नहीं आती है।

lalu yadav के लिए चित्र परिणाम

मुझसे चंदन लगवाकर जाते थे नीतीश
लालू यादव ने कहा कि मैं नीतीश को शुरू से जानता हूं। एक समय था जब नीतीश मुझसे चंदन लगवाकर जाते थे। आज नीतीश कहते हैं कि उन्होंने मुझे वोट दिलाया। उन्हें बोलने में भी शर्म नहीं आती है। नीतीश को आगे बढ़ाने के लिए मैंने बहुत कुछ किया है। लालू ने कहा कि कल तक नरेंद्र मोदी को कोसने वाला नीतीश कुमार आज मोदी की जय-जयकार कर रहा है।

nitish kumar के लिए चित्र परिणाम

भाजपा-आरएसएस की गोद में बैठे नीतीशनीतीश कुमार पर हमला करते हुए लालू यादव ने कहा कि कभी मोदी-आरएसएस का विरोध करने वाले नीतीश कुमार आज भाजपा-आरएसएस की गोद में बैठ गए हैं। लालू ने कहा कि नीतीश ने पता नहीं कितनी बार पलटी मारी है। नीतीश की मुझे वोट दिलाने की बात गलत है।
Published on: