राजनीति

चुनाव नतीजों पर बोले पीएम मोदी-देश रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के लिए तैयार

पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के दौरान कई तरह की साजिश की गई। लेकिन जनता ने अच्छा जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश में विकास की भूख जगी है।
2 min read
gujarat election. himachal election.pm modi. modi

नई दिल्ली: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी दफ्तर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने दोनों राज्यों के चुनाव परिणामों पर कहा कि दोनों राज्यों ने विकास के रास्ते को चुना है। गुजरात और हिमाचल की जनता को नमन करता हूं। पीएम ने कहा कि GST के बाद भी जीत हुई है। इससे साबित होता है कि देश रिफॉर्म और ट्रॉंसफॉर्म के लिए तैयार है।

चुनाव के दौरान साजिश हुई-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की जीत डबल खुशी का विषय है। उन्होंने कहा कि गुजरात के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। गुजरात के परिणाम अभूतपूर्व है। पीएम ने कहा कि विकास नहीं करेंगे तो जनता साथ नहीं होगी। पीएम मोदी ने हिमाचल के नतीजों पर भी राय रखी। पीएम ने कहा कि गलत काम किया तो जनता 5 साल बाद साथ नहीं होगी। उन्होने कहा कि लगातार इतनी जीत सिर्फ विकास के मुद्दे पर हुई है। पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के दौरान कई तरह की साजिश की गई। जातिवाद की बीज बोने की कोशिश की गई। पीएम मोदी ने कहा कि देश में विकास की भूख जगी है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात से जातिबाद को खत्म किया। पीएम मोदी ने गुजरातियों की तारीफ करते हुए कहा कि 6.5 करोड़ गुजराती एक है नेंक हैं।

14 राज्यों में बीजेपी की सरकार-अमित शाह

इससे पहले पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चुनाव नतीजों पर अमित शाह ने कहा कि गुजरात हिमाचल प्रदेश की जनता का अभिनंदन करता हूं। अमित शाह ने कहा कि देश में इस समय 14 राज्यों में बीजेपी की सरकार है। और पांच राज्यों में NDA की सरकार है। और 2018 में होने वाले चुनाव में भी बीजेपी की जीत होगी।

Updated on:
18 Dec 2017 06:58 pm
Published on:
18 Dec 2017 06:56 pm
Also Read
View All
Jairam Ramesh on NEET Row: जयराम रमेश का मोदी सरकार पर हमला, शिक्षा सचिव की नियुक्ति से लेकर CBI की क्लीन चिट तक उठाए सवाल

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल समाप्त करने पर विपक्षी नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?

‘3 महीने में जांच-फैसला, 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान; पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल में क्या-क्या है प्रावधान

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा शनिवार तक का समय, बातचीत जारी

CJP Protest: मोदी सरकार से बातचीत से पहले सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से की अपील, कहा- भड़काऊ नारे ना लगाए